कारोबार

स्काउट गाइड स्थापना दिवस मैक महाविद्यालय में रोवर और रेंजर छात्र-छात्राओं ने मनाया
10-Nov-2023 2:23 PM
स्काउट गाइड स्थापना दिवस मैक महाविद्यालय  में रोवर और रेंजर छात्र-छात्राओं ने मनाया

रायपुर, 10 नवंबर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज समता कॉलोनी, रायपुर में 7 नवंबर 2023 को राष्ट्रीय स्काउट और गाइड (रोवर रेंजर) का स्थापना दिवस मनाया गया साथ ही दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय स्काउटिंग एवं गाइडिंग की स्थापना 7 नवंबर 1950 को स्वतंत्र भारत में जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद तथा मंगल दास पकवासा के द्वारा की गई। हर वर्र्ष राष्ट्रीय स्काउट गाइड स्थापना दिवस मैक महाविद्यालय में रोवर रेंजर, इंचार्ज छात्र-छात्राओं के द्वारा मनाया जाता है। 

इस कार्यक्रम में पदाधिकारीगण जी. स्वामी जिला संघ अध्यक्ष, श्री कैलाश सोनी (स्टेट सेकेट्ररी) भारत स्काउट गाइड, श्रीमती सरिता पाण्डेय (मैंक रेंजर लीडर), श्री राजेश अग्रवाल (चेयरमेन मैक कॉलेज), डॉ एम. एस. मिश्रा (प्राचार्य मैक कॉलेज) एवं सभी विभाग के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

सर्वप्रथम कर्यक्रम की शुरुआत अतिथिगण को पुष्पगुच्छ एवं वंदन के साथ हुआ। हमारे सम्मानित अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल ने मैक रोवर रेंजर छात्र-ंउचयछात्राओं को पूरे वर्ष के कार्य की सराहना की और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों उनकी आगे की भागीदारी के लिए उनकी टीम को प्रेरित किया तथा आशीर्वाद दिया। मैक छत्तीसगढ़ का एकमात्र महाविद्यालय है जहाँ रोवर रेंजर्स सन् 2010 से संचालित है तब से लगातार छात्र-छात्राओं की सहभागिता  रहती है।

इस स्थापना दिवस अवसर को रोवर रेंजर के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों की सहायता राशि से महाविद्यालय के सहायक कर्मचारियों को दिवाली के उपलक्ष्य में उपहार दिया गया। समारोह में संबंधित विभागाध्यक्ष और समस्त शिक्षकों को स्टिकर लगाया गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news