कारोबार

भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर कई खेल स्पर्धा
20-Nov-2023 2:24 PM
भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर कई खेल स्पर्धा

रायपुर, 20 नवंबर।   प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी क्षत्रिय वंष के प्रणेता राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु जयंती के अवसर पर दिनॉक 19.11.2023 दिन रविवार को रायपुर कान्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जनता कॉलोनी गुढिय़ारी, न्यू राजेन्द्र नगर, अमलीडीह रोड, शिवानंद नगर, एवं सी.बी.एस.ई. मान्यता प्राप्त विद्यालय केन्ट इंटरनेशनल स्कूल झीट, रायपुरा अमलेश्वर मार्ग में वार्षिक क्रीडा उत्सव का आयोजन किया गया है।

भगवान सहस्त्रबाहु का साम्राज्य पूरे भारत वर्ष में एवं विदेशों में रहा। समस्त पिछड़ी जाति के अराध्यदेव कार्त्तवीर्याजुन ने अपनी आराधना से भगवान दत्तात्रेय को प्रसन्न किया था। भगवान दत्तात्रेय ने युद्ध के समय सहस्त्रार्जुन को हजार हाथों का बल प्राप्त करने का वरदान दिया था। इस कारण उसका नाम श्री सहस्त्रार्जुन पड़ा। श्री सहस्त्रार्जुन सात द्वीपों सहित हैहय साम्राज्य के चक्रवर्ति अधिपति थे।

जो भी प्रात: काल श्री सहस्त्रार्जुन का नाम लेता है उसकी सम्पदा कभी नष्ट नहीं होती तथा नष्ट हुआ धन पुन: प्राप्त हो जाता है। भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा विद्यालय में प्रात: 10:00 बजे की जायेगी, इसके पश्चात् तीन मशाल (शक्ति, एकता व विकास) प्रज्जवलित की जायेगी। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु  विभिन्न प्रकार की क्रीडा प्रतियोगिताएॅ कक्षावार आयोजित की जायेगी।

 जैसे - गोला फेंक, तवा फेंक, व्यंजन प्रतियोगिता, रंगोली, पुष्पसज्जा, सुलेख, सलाद, फैंसीडे्स, कबड्डी इत्यादि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रथम व द्वितीय आने पर पुरस्कृत किया जायेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news