ताजा खबर
![कल से निगम का मच्छर मार अभियान कल से निगम का मच्छर मार अभियान](https://dailychhattisgarh.com/uploads/article/1715791968hatsApp_Image_2024-05-15_at_10.18.03_PM.jpeg)
झुग्गी बस्तियों में व्यापक फागिंग
रायपुर, 15 मई। कल 16 मई गुरुवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शहरी क्षेत्र में जनजागरण अभियान नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जायेगा. निचली बस्तियों एवं झुग्गी बस्तियों में मच्छरों के नियंत्रण हेतु व्यापक फागिंग अभियान चलाया जायेगा. आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा ने मच्छरों के कारगर नियंत्रण हेतु सभी 70 वार्डों में गुणवत्तापूर्वक फागिंग एवं एंटी लार्वा अभियान चलाने के निर्देश दिये हैँ. प्रतिदिन संध्या 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक फागिंग अभियान की मानिटरिंग अधिकारियों द्वारा की जाएगी. मच्छरों के नियंत्रण हेतु एंटी लार्वा एवं फागिंग अभियान का नगर निगम आयुक्त समय - समय पर औचक निरीक्षण करेंगे. अभियान का निरीक्षण समय -समय पर रायपुर जिला कलेक्टर एवं निगम आयुक्त के निर्देशानुसार निगम के सभी अधिकारी समय - समय पर निरीक्षण करेंगे, ताकि नगरवासियों को मच्छरों पर कारगर नियंत्रण कर राहत दिलवाई जा सके।