ताजा खबर
रायपुर, 18 मई। जीओसी सेंट्रल कमांड लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़-ओडिशा सब एरिया (कोसा) और नया रायपुर सैन्य स्टेशन का दौरा किया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अमर शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडेय, वीर चक्र (मरणोपरांत : ऑपेरशन पवन श्रीलंका ) कर्नल विप्लव त्रिपाठी (मणिपुर राज्य में वर्ष 2021 में हताहत) के गौरवान्वित अभिभावकों को सम्मानित किया।
इनके साथ 100 से अधिक पूर्व सैनिको का आर्मी कमांडर ने अभिवादन किया। बस्तर जैसी दूर दराज़ स्थानों पर पूर्व सैनिको के कल्याण में कार्यरत विभिन संगठनों के अधिकारी भी मौजूद रहे। और आर्मी कमांडर को पूर्व सैनिको के कल्याण सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल, पीवी एसएम् , ऐवीएसएम् , वाईसएम् , (सेवा निवृत ) मेजर जनरल परमजीत सिंह दहिया, चीफ ऑफ़ स्टाफ, मध्य भारत एरिया, एयर कमोडोर फेलिक्स पिंटो , शौर्य चक्र , वायु सेना मैडल , कर्नल रजनीश, डी ऑय जी एसटीएफ सहित अनेक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी सम्मिलित हुए। उन्होंने पूर्व सैनिकों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया।



