ताजा खबर
रायपुर,19 मई। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने शालीमार एक्स्प्रेस दुर्घटना साथ ही मुख्यालय ने सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (एसएजी) स्तर के अफसर जांच करेंगे।
घटना के तत्काल बाद सरंक्षा एवं अन्य मंडल अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही मुख्यालय से अधिकारियों की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही के रेलवे सुरक्षा बल ने प्रकरण दर्ज कर लिया गया है । इसके साथ ही स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाकर जानकारी ली गई। उन्होने माना कि घटना स्थल पर निर्धारित मानकों को अनदेखा कर ठेकेदार विद्युत कार्य किया जा रहा था। घटना की विस्तृत जानकारी पूरी जांच होने के बाद दी जाएगी।
रेल का खंबा गिरने की खबर भ्रामक है। घटना का कारण भूमिगत ड्रिलिंग सॉफ्ट का जमीन से ऊपर आकर रेल कोच से टकराने से हुई। जिससे तीन यात्री चोटिल हुए हैं। आज सुबह रायपुर के मंडल में उरकुरा स्टेशन से 18030 शालीमार एलटीटी एक्सप्रेस गुजर रही थी। वहां घ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कांट्रेक्टर द्वारा रेलवे को सूचना में लाये बिना ड्रिलिंग मशीन से रेलवे लाइन के नीचे ड्रिलिंग किया जा रहा था। उसी समय ड्रीलर का हेड लगने से ट्रेन के एसी कोच बी-4,बी-5,बी-6 के खिड़कियों के कांच टूटने की घटना घटित हुई ।


