ताजा खबर

मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर
24-May-2024 12:41 PM
मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दंतेवाड़ा, 24 मई।
दंतेवाड़ा में संयुक्त सुरक्षा बलों को नक्सली उन्मूलन अभियान में शुक्रवार सुबह बड़ी कामयाबी मिली। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर कर दिया।

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि बीजापुर और नारायणपुर के सीमावर्ती पल्लेवाया गांव में नक्सलियों की आवाजाही हो रही है। नक्सलियों में हांदावाड़ा और प्लाटून-16 के नक्सली शामिल थे। इसके आधार पर जिला आरक्षी बल, बस्तर फाइटर्स और विशेष कार्य बल (एसटीएफ)की संयुक्त टीम रवाना की गई। 

पुलिस दल के शुक्रवार सुबह वापस लौटने के दौरान नक्सलियों ने गोलीबारी की। पुलिस द्वारा मोर्चा लेकर जवाबी फायरिंग की गई।
गोलीबारी थमने के उपरांत घटनास्थल की तलाशी ली गई। इस दौरान एक नक्सली का शव बरामद किया गया।
समाचार लिखे जाने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तक पुलिस की टीमें लौट नहीं सकी थी।
 

 


अन्य पोस्ट