ताजा खबर
टी.एस. सिंहदेव की पत्नी का निधन
15-Jun-2024 12:10 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 जून। भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का आज लंबी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया। आज 15 जून, शनिवार को दोपहर दो बजे अंबिकापुर में उनका अंतिम संस्कार होगा।
इंदिरा सिंह पिछले काफी समय से कैंसरग्रस्त थीं, और दिल्ली और मुम्बई में उनका लंबा इलाज चल रहा था। इसी वजह से टी.एस. सिंहदेव हाल के लोकसभा चुनाव में गिने-चुने दिनों के लिए ही छत्तीसगढ़ में प्रचार कर पाए थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे