ताजा खबर

आभारी हूं जनता का, जिसने दिलाई बड़ी जीत:तोखन साहू
18-Jul-2024 10:47 AM
आभारी हूं जनता का, जिसने दिलाई बड़ी जीत:तोखन साहू

केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया बेलतरा के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन 

बिलासपुर, 18 जुलाई। भाजपा कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बड़े अंतर से जीत दिलाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बेलतरा सीट से अच्छी लीड दिलाने के लिए भी कार्यकर्ताओं का आभार माना। सरकंडा स्थित खेल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक पुन्नूलाल मोहले,  धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह ठाकुर अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

साहू ने कहा कि ऐसा अवसर पहली बार आया जब किसी पार्टी को अपने काम के आधार पर लगातार तीसरी बार दिल्ली की  सत्ता में सरकार बनाने का मौका मिला। ऐसा ऐतिहासिक परिणाम आपके परिश्रम और पार्टी के प्रति आपकी निष्ठा के फलस्वरूप प्राप्त हुआ है।  साहू ने कहा कि जब मोदी की सरकार आती है, तो देश हित में बड़े बड़े फैसले लिए जाते हैं। सभी दुर्लभ कार्य आपके समर्थन आपके आशीर्वाद से संभव हो सका जिसके लिए आप सभी अभिनन्दन के योग्य है।

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि हम 1996 से लगातार बिलासपुर से भाजपा का सांसद बनाते आए हैं लेकिन इस बार हमारे सांसद को मोदी के मंत्रिमंडल में स्थान प्राप्त हुआ है। आने वाले निकाय और पंचायतों के चुनाव में हमें ताकत झोंकना है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि आपके प्रयासों से देश और प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार है जिसने छह महीने के कम अंतराल में काम कर के बताया है।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बेलतरा व पूर्व की सीपत विधानसभा की जनता जिन्होंने अक्सर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनादेश देने का काम किया है। ज्यादातर मौके पर चाहे वह लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा चुनाव भाजपा प्रत्याशी को ही अपना समर्थन दिया है। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी हमे निराश होने नहीं दिया। जनमानस के काम हो यह अब हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है जिसे पूरा करने हमारी सदैव प्रतिबद्धता रहेगी। मंच पर पूर्व विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पांडे, महामंत्री मोहित जयसवाल व गुलशन ऋषि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा समदरिया ने किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news