ताजा खबर
6 करोड़ की ज्वेलरी लूट, आरोपी पकड़े गए
03-Oct-2024 1:48 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दोपहर बाद पुलिस खुलासा कर सकती है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 3 अक्टूबर। शहर के मध्य में दिनदहाड़े करीब 6 करोड़ के ज्वेलरी, और नगदी लूट के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि पुलिस दोपहर बाद इसका खुलासा कर सकती है।
गांधी चौक स्थित राजेश ज्वेलर्स में गत 11 सितंबर को तीन हथियारबंद लोगों ने 6 करोड़ के सोने के ज्वेलरी, और करीब 5 लाख रूपए नगद लूटकर भाग गए थे। लूटेरों ने ज्वेलर्स संचालक राजेश सोनी पर हमला भी किया था।
दिनदहाड़े लूट के मामले के आरोपियों को तुरंत धरपकड़ करने में पुलिस नाकाम रही। पखवाड़े भर बाद पुलिस ने झारखंड से लूट के आरोपियों को पकड़ लिया है। कुल सात आरोपी पकड़े गए हैं। इसका खुलासा दोपहर बाद पुलिस कर सकती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे