ताजा खबर

भारत में कोरोना के 60.20 फीसदी केस सिर्फ 3 राज्यों से
30-Jun-2020 11:59 AM
भारत में कोरोना के 60.20 फीसदी केस सिर्फ 3 राज्यों से

नई दिल्ली, 30 जून । वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से महाराष्ट्र, तमिलनाडु  और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थिति भयावह होती जा रही है तथा इन तीनों राज्यों में कोरोना से अब तक 341,268 लोग प्रभावित हो चुके हैं, जो देश में इस जानलेवा विषाणु की चपेट में आई कुल आबादी का 60.20 फीसदी हैं।

महाराष्ट्र में जहां कोविड-19 से 169,883 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं तमिलनाडु में 86,224 लोग तथा दिल्ली में अब तक 85,161 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं।

क्लिक करें और पढ़ें : देश में कोरोना संक्रमित 5.66 लाख के पार 24 घंटे में साढ़े 18 हजार नए केस

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,522 नए मामले दर्ज किए गए हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,66,840 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 16893 लोगों की मौत हुई है तथा 334822 कोरोना मुक्त हो गए हैं। देश में इस समय कोरोना के 215,125 सक्रिय मामले हैं।(वार्ता)


अन्य पोस्ट