ताजा खबर
28 मंत्रियों ने ली शपथ
भोपाल, 2 जुलाई। एमपी में 3 महीने बाद आज कैबिनेट का विस्तार हो जाएगा। सीएम हाउस में बीजेपी नेताओं ने बुधवार को 6 घंटे तक माथापच्ची की है। उसके बाद नामों पर सहमति बनी है।
मध्य प्रदेश में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमडंल का विस्तार हो रहा है। मंत्रिमंडल में 28 नए मंत्री शामिल हो रहे हैं, जिनमें सिंधिया समर्थकों का दबदबा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
शिवराज के मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 11 लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के 100 दिन बाद आज शिवराज कैबिनेट का विस्तार किया गया। इस दौरान 28 लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हालांकि शिवराज कैबिनेट के विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया का दबदबा दिखाई दिया।
क्लिक करें और यह भी पढ़ें : सिंधिया-तोमर राजनीति की नई जोड़ी !
सिंधिया के खास माने जाने वाले पोहरी सीट के विधायक रहे सुरेश धाकड़ ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली। यह पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडक़र विधानसभा पहुंचे थे।
ओपी एस भदौरिया ने भी मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
गिर्राज दंडोतिया ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। गिर्राज मध्य प्रदेश के दिमनी से विधायक थे। जब सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए तो उनके साथ आने वाले नेताओं में यह भी शामिल थे।
मुंगावली सीट से विधायक बृजेंद्र सिंह यादव ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
रामकिशोर ने भी मध्य प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री के पद की शपथ ली।
अमरपाटन सीट से विधायक रामखेलावन पटेल ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली। इन्होंने राजनीति की शुरुआत बीएसपी से की थी और बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे।
शुजालपुर से विधायक इंदर सिंह परमार ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
ग्वालियर ग्रामीण सीट से विधायक भारत सिंह कुशवाह ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
बदनावर से पूर्व विधायक राज्यवर्द्धन सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। यह भी कांग्रेस छोडक़र बीजेपी में शामिल हुए हैं और सिंधिया समर्थक हैं।
हरदीप सिंह डंग ने भी मंत्री पद की शपथ ली। यह सुवासरा से कांग्रेस के विधायक थे और अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। ये सिंधिया समर्थक हैं।
उज्जैन से बीजेपी विधायक मोहन यादव ने शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। इन्हें केंद्र में जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान का करीबी माना जाता है।
अटेर सीट से बीजेपी विधायक अरविंद सिंह भदौरिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
महू विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक ऊषा ठाकुर ने मंत्री पद की शपथ ली।
इमरती देवी, प्रभु राम चौधरी और प्रद्युम्न सिंह तोमर शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेते हुए।
मध्य प्रदेश के जावद सीट से विधायक ओ पी सकलेचा ने मंत्री पद की शपथ ली।
बीजेपी का आदिवासी चेहरा माने जाने वाले प्रेम सिंह पटेल ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंत्री पद की शपथ ली। यह ग्वालियर सीट से कांग्रेस के विधायक थे और अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
प्रभु राम चौधरी ने भी मध्य प्रदेश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे की इमरती देवी ने शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
विजेंद्र प्रताप सिंह ने भी शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
एंदल सिंह कंसाना ने शिवराज कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने वित्त मंत्री पद की शपथ ली।
(navbharattimes.indiatimes.com)


