सामान्य ज्ञान

क्या है राष्ट्रीय आविष्कार अभियान
13-Jul-2020 12:19 PM
क्या है राष्ट्रीय आविष्कार अभियान

बच्चों में विज्ञान एवं गणित के लिए उत्सुकता, सृजनता एवं प्रेम की भावना का समावेश करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय आविष्कार अभियान शुरू किया गया है, जो  केंद्र सरकार की एक योजना है। यह अभियान छात्रों को कक्षा से बाहर विज्ञान को सीखने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु एक पहल है। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम ने ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ (आरएए)  का शुभारंभ नई दिल्ली में 9 जुलाई 2015 को किया।  राष्ट्रीय  आविष्कार अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और टीच इन इंडिया को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (आरएए)  मानव संसाधान विकास मंत्रालय द्वारा विकसित एक विशिष्ट अवधारणा है। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (आरएए) के तहत सरकारी स्कूलों को आईआईटी/आईआईएम/आईआईएसईआर और अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों तथा प्रख्यात संगठनों द्वारा नवाचार कार्यक्रमों, छात्रों के आदान-प्रदान, प्रदर्शनों, छात्रों के भ्रमणों आदि द्वारा परामर्श दिया जाएगा, ताकि विज्ञान और गणित को सीखने के लिए छात्रों में स्वभाविक उत्सुकता का विकास हो सकें। उच्च शिक्षा के लिए राष्ट्रीय आविष्कार अभियान (आरएए) का दूसरा चरण जनवरी 2016 में प्रारंभ किया जाएगा। जिसके तहत पूर्वोत्तर राज्यों के सभी जिलों में मॉडल विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news