सामान्य ज्ञान

बाग़-ए-बाबर
04-Aug-2020 1:19 PM
बाग़-ए-बाबर

बाग़-ए-बाबर (हिंदी अर्थ-बाबर का उद्यान) मुगल सम्राट बाबर का मकबरा परिसर है। यह काबुल आने वाले पर्यटकों का सबसे पसंदीदा स्थान है। इसी बाग में प्रथम मुगल बादशाह बाबर की कब्र है। यह पार्क कई बगीचों को मिलाकर बनाया गया है। इस बाग की बाहरी दीवार का पुनर्निर्माण 2005 ई. में पुरानी शैली में ही किया गया था। इस दीवार को 1992-96 ई. में युद्ध के दौरान क्षति पहुंची थी। यह बाग काबुल के चेचलस्?टन क्षेत्र में स्थित है। बाबर की मृत्यु के बाद उन्हें आगरा में दफनाया गया था। लेकिन बाबर की यह इच्छा थी कि उन्हें काबुल में दफनाया जा। इस कारण शेरशाह सूरी ने उनकी इच्छानुसार उन्हें काबुल लाकर इस बाग में दफनाया गया। इसी बाग की प्रेरणा से भारत में मुगल बादशाहों ने कई बागों का निर्माण करवाया था।

बाग के बीचोंबीच एक नहर है जिसमें जल का अनवरत प्रवाह हो रहा है। पास में ही बाबर का मकबरा है, जहां पर गोलियों के निशान 1990 के दशक में हुए गृह युद्ध का परिणाम हैं। यह नहर इस बाग को दो हिस्सों में बांटती है, एक तरफ का हिस्सा परिवारों के लिए है और दूसरा सिर्फ युवा पुरुषों के लिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news