ताजा खबर
फाईल फोटो
2 दिन पहले हुई थी 15 मौतें
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 30 अगस्त। लभराखुर्द के अस्थाई गौठान में आज फिर 8 गायों ने दम तोड़ दिया। ज्ञात हो कि शुक्रवार को इसी गौठान में भूख से 15 गायों की मौत हुई थी।
लभराखुर्द के अस्थाई गौठान में सभी 8 गायों की हालत शुक्रवार से ही गंभीर थी। कई दिनों से इन्हें चारा पानी नहीं मिला था। मरणासन स्थिति में इनके आंख, कान और पेट कुत्ते व कौओं ने नोंच खाया था। आज सुबह गौठान जाकर ग्रामीणों ने देखा तो सभी मवेशी मृत मिले। समाचार लिखे जाने तक बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के युवाओं के अलावा शहर के सामाजिक कार्यकर्ता मृत गायों को गौठान से निकालकर पोस्टमार्टम का इंतजार कर रहे थे।
बजरंग दल के पूर्व अध्यक्ष विजय महतो के मुताबिक शुक्रवार को मृत सभी 15 गायों को जिस तरह दफनाया गया था, इन्हें भी दफना दिया जाएगा। ज्ञात हो कि गायों की मौत पर कोतवाली महासमुन्द में मामला दर्ज है और जांच प्रक्रिया जारी है।


