ताजा खबर

प्रदेश में कोरोना 67 हजार पार
15-Sep-2020 1:15 PM
प्रदेश में कोरोना 67 हजार पार

  मौतें-573, एक्टिव-33645, डिस्चार्ज-29149  

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 सितंबर।
प्रदेश में कोरोना मरीज 67 हजार पार पहुंच गए हैं। बीती रात मिले 33 सौ 36 नए पॉजिटिव के साथ इनकी संख्या बढक़र 67 हजार 327 हो गई है। इसमें से 573 मरीजों की मौत हो चुकी है। 33 हजार 645 एक्टिव हैं और इनका एम्स समेत अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 29 हजार 149 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। सैंपलों की जांच जारी है। 

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में कोरोना मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बुलेटिन के मुताबिक बीती रात 10 बजे 3336 नए पॉजिटिव सामने आए। इसमें रायपुर जिले से सबसे अधिक  756 मरीज रहे। दुर्ग जिले से 424, राजनांदगांव से 327, बिलासपुर से 308, रायगढ़  से 213, जांजगीर-चांपा से 189, कबीरधाम से 164, बीजापुर से 89, सरगुजा से  86, धमतरी  से 81, महासमुंद  से  79, बालोद  से  72,  सूरजपुर  से  69,  दंतेवाड़ा  से  55,  कोरिया से 53, मुंगेली से 50, बस्तर  से  47,  बलौदाबाजार  से  43,  कोंडागांव  से  37,  बेमेतरा से  35, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही  से  33,  कोरबा  से  26, नारायणपुर से 24, कांकेर  से 22, गरियाबंद से 19, जशपुर  से 17,  बलरामपुर  से 8,  सुकमा  से 4 एवं अन्य  राज्य से 6 मरीज शामिल रहे।
 
दूसरी तरफ कल 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसमें सात की मौत कोरोना से हुई है। इन सभी के संपर्क वालों की जांच-पहचान चल रही है। 954 मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। स्वास्थ्य अफसरों का कहना है कि प्रदेश में सैंपलों की जांच बढ़ा दी गई है और बीती रात तक 8 लाख से अधिक सैंपलों की जांच पूरी कर ली गई है। होम आइसोलेशन की अवधि पूरी करने वाले मरीज भी डिस्चार्ज किए जा रहे हैं। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में और भी मरीज जल्द ठीक होने पर डिस्चार्ज किए जाएंगे। 


अन्य पोस्ट