सामान्य ज्ञान

रोनाल्डो
18-Sep-2020 1:11 PM
रोनाल्डो

18 सितंबर वर्ष 1976 को ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डेलीमा है। 1990 के दशक के उत्तरार्ध और सन 2000 के दशक के पूर्वार्ध में रोनाल्डो विश्व के सर्वाधिक सफल स्कोरर थे। उन्हें अपना पहला बैलन डीऑर पुरस्कार यूरोपीय फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में वर्ष 1997 में उस समय मिला जब वे मात्र 21 वर्ष के थे। यह पुरस्कार उन्हें 2002 में 26 वर्ष की आयु में एक बार फिर मिला।
 इसके अतिरिक्त रोनाल्डो,फ्रांसीसी फुटबॉल खिलाड़ी ज़ैनुद्दीन ज़ेदान के समान फ़ीफा प्लेयर ऑफ द इयर का पुरस्कार तीन बार जीतने वाले मात्र दूसरे खिलाड़ी हैं। 2007 में, उन्हें फ्रांस फुटबॉल द्वारा अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्टार्टिंग इलेवेन के रूप में नामांकित किया गया ऑर फ़ीफ़ा 100 में भी उन्हें स्थान प्राप्त हुआ, जो कि उन्ही के देश के निवासी और साथी पेले द्वारा संकलित विश्व के 100 महानतम फुटबॉल खिलाडिय़ों की एक सूची होती है। रोनाल्डो ने ब्राजील की ओर से 97 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमे उन्होंने 62 गोल किये हैं। वह उस ब्राज़ील टीम का हिस्सा भी थे, जिसने 1994 और 2002 का विश्व कप जीता था। 2006 फ़ीफ़ा विश्व-कप के दौरान, अपने 15वें गोल के द्वारा रोनाल्डो विश्वकप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने जर्ड म्युलर के 14 गोलों के कीर्तिमान को तोड़ दिया था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news