सामान्य ज्ञान
हंगरी
18-Sep-2020 1:16 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
18 सितंबर वर्ष 1922 को हंगरी देश राष्ट्र संघ का सदस्य बना। यह मध्य यूरोप के पैनोनियन में स्थित एक स्थल रुद्ध देश है। इसके उत्तर में स्लोवाकिया, पूरब में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवानिया और पश्चिम में आस्ट्रिया स्थित हैं। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बुडापेस्ट है।
हंगरी, यूरोपीय संघ, नैटो और ओइसीडी का सदस्य है। इसकी आधिकारिक भाषा हंगेरियाई है जो यूरोप में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली गैर योरोपीय भाषा है। हंग्री विश्व के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, और प्रति वर्ष लगभग 8 दशमलव 6 लाख पर्यटकों को आकर्षित करता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे