सामान्य ज्ञान

नीदरलैंड
19-Sep-2020 11:43 AM
नीदरलैंड

नीदरलैंड, नीदरलैंड राज  का एक घटक देश है। यह योरोप महाद्वीप का एक प्रमुख देश है। यह उत्तरी - पूर्वी यूरोप में स्थित है। इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर उत्तरी समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम एवं पूर्व में जर्मनी है। नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम है,  वहीं द हेग  को प्रशासनिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है। नीदरलैंड को अक्सर हॉलैंड के नाम संबोधित किया जाता है ।
 नीदरलैंड पहली संसदीय लोकतंत्र देशों में से एक है। यह योरोपीय संघ (ई.यू.), नार्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (ना.टो.), आर्थिक एवं विकास संगठन (ओ.इ.सी.डी.) एवं विश्व व्यापार संगठन (डब्लू.टी.ओ.) का संस्थापक सदस्य है। बेल्जियम तथा लक्समबर्ग के साथ यह  बेनेलक्स  आर्थिक संघ का रूप लेता है। यह मेज़बान है पांच अंतराष्ट्रीय अदालतों का- स्थायी मध्यस्थता का न्यायालय (पी.सी.ए), अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय, पूर्वी युगोस्लावाकिया के लिए अंतराष्ट्रीय अपराधिक ट्रिब्यूनल(आई.टी.सी.वाई), अंतर्राष्ट्रीय अपराधिक न्यायालय (आई.सी.सी) एवं ट्रिब्यूनल फोर लेबनान। इनमें से प्रथम चार न्यायालय, योरोपियन संघ की खुफिया एजेंसी (यूरोपोल) तथा न्यायिक सहयोगी एगेंसी (युरोजस्ट) नीदरलैंड के द हेग शहर में स्थित हैं। यही कारण है की  द हेग  को विश्व का न्यायिक राजधानी कहा जाता है। 157 देशों की आर्थिक स्वतंत्रता की सूची में नीदरलैंड का स्थान 15 वां है। 
 नीदरलैंड भौगोलिक सन्दर्भ में एक निचला देश है। इसका लगभग 20 प्रतिशत क्षेत्र समुद्री तल से नीचे है।  लगभग 21 प्रतिशत जनसंख्या समुद्री तल से नीचे रहती है और लगभग 50 प्रतिशत जनसंख्या समुद्र तल से केवल एक मीटर की ऊंचाई पर रहती है।
 

हंगरी
हंगरी एक देश है। इसके उत्तर में स्लोवाकिया, पूरब में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवानिया और पश्चिम में आस्ट्रिया स्थित हैं। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बुडापेस्ट है। 
18 सितंबर वर्ष 1922 को हंगरी राष्ट्र संघ का सदस्य बना। यह देश यूरोपीय संघ, नैटो और ओइसीडी का सदस्य है। इसकी आधिकारिक भाषा हंगेरियाई है जो यूरोप में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली गैर योरोपीय भाषा है। हंगरी विश्व के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, और प्रति वर्ष लगभग 8.6 लाख पर्यटकों को आकर्षित करता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news