सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट - 20
20-Sep-2020 2:05 PM
हर दिन हॉट सीट - 20

1. शंघाई सहयोग संगठन के बारे में क्या सही है?
(अ) भारत, शंघाई सहयोग संगठन का सदस्य है (ब) भारत, शंघाई सहयोग संगठन के लिए मेहमान है (स) भारत, शंघाई सहयोग संगठन के पर्यवेक्षक सदस्य है (द) भारत, शंघाई सहयोग संगठन का संवाद भागीदार है 
2. हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन के 14 वें शिखर सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
(अ) शंघाई (ब)टोक्यो (स)बीजिंग (द) दुशान्बे   
3. कौन सा शहर सभी को वाईफाई का उपयोग प्रदान करने के लिए व्हाईट-फाई प्रौद्योगिकी का उपयोग करने की योजना बना रहा है?
(अ) नई दिल्ली (ब) मुंबई (स) चेन्नई (द) हैदराबाद
4. पहली फॉर्मूला ई (स्नशह्म्द्वह्वद्यड्ड श्व) दौड़ का आयोजन कहां किया गया है?
(अ) नई दिल्ली (ब) लंदन (स) बीजिंग (द) बर्लिन
5. हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक प्राचीन प्राणी को इकंद्रको अवतार (ढ्ढद्मह्म्ड्डठ्ठस्रह्म्ड्डष्श ड्ड1ड्डह्लड्डह्म्) नाम दिया है, यह किस फिल्म से प्रेरित है?
(अ) गॉडजिला (ब) एनाकोंडा (स) जुरासिक पार्क (द) अवतार 
6. नियाग्रा प्रपात निम्नलिखित झील युग्मों में से किसके बीच स्थित है?
(अ) सुपीरियर झील तथा ह्यूरॉन झील (ब) ह्यूरॉन झील तथा ईरी झील (स) ईरी झील तथा ओण्टैरियो झील (द) ओण्टैरियो झील तथा ह्यूरॉन झील
7. लगभग वृत्ताकार, बीच में अनूप (लगून) से युक्त, प्रवाल भित्ति को क्या नाम दिया गया है?
(अ) सीमांत (फ्रीजिंग) प्रवाल भित्ति (ब) रोधिका (बैरियर) प्रवाल भित्ति (स) अडल (अटोल) (द) इस्थमस
8. पिरेनीज पर्वत निम्नलिखित में से किन-किन देशों के बीच स्थित है?
(अ) फ्रांस और स्पेन (ब) इंग्लैण्ड और आयरलैण्ड (स) इटली और फ्रांस (द) बुल्गारिया और यूनाना
9. निम्नलिखित में से कौन सा देश अंगुलीनुमा झीलों के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) फिनलैण्ड (ब) आइसलैण्ड (स) स्वीडन (द) नार्वे
10. काला सागर में लवणता की मात्रा कम होने का कारण क्या है?
(अ) जल का स्थिर होना (ब) कम तापमान (स) कम वाष्पीकरण (द) नदियों द्वारा स्वच्छ जल की आपूर्ति
11. संपूर्ण महासागरीय क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर महाद्वीपीय मग्न तट का विस्तार है?
(अ) 6.5 प्रतिशत (ब) 7.5 प्रतिशत (स) 8.5 प्रतिशत (द) 9.5 प्रतिशत
12. क्षोभमण्डल की धरातल से औसत ऊंचाई लगभग कितनी होती  है?
(अ) 8 किमी (ब) 14 किमी (स) 18 किमी (द) 22 किमी
13. निम्नलिखित में से किस मंडल को संवहन मण्डल भी कहा जाता है?
(अ) क्षोभमण्डल (ब) समताप मण्डल (स) आयन मण्डल (द) मध्य मण्डल
14. वायुमण्डल में सर्वाधिक मात्रा में विद्यमान अक्रिय गैस निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) ऑर्गन (ब) क्रिप्टॉन (स) हीलियम (द) नियॉन
15. वायुमण्डल मुख्यत: गर्म होता है?
(अ) सूर्य की सीधी किरणों से (ब) पृथ्वी के विकिरण द्वारा (स) पृथ्वी के अंदर की ऊष्मा से (द) पृथ्वी की गति के घर्षण से  
16. स्प्रूस, फर तथा चीड़ मुख्य रूप से पाए जाते हैं?
(अ) टैगा वनों से (ब) मानसूनी वनों में (स) भूमध्यसागरीय वनों में (द) भूमध्यसागरीय वनों में
17. निम्नलिखित में से किसे शीतोष्ण कटिबंधीय चौड़ी पत्ती वाले सदापर्णी वन कहते हैं?
(अ) मानसूनी वन (ब) टुण्ड्रा वन (स) टैगा वन (द) भूमध्यसागरीय वन
18. उष्ण कटिबंधीय मरुभूमियों में मिलने वाली बबूल, कैक्टस आदि वनस्पतियों को क्या कहा जाता है?
(अ) हाइग्रोफाइट (ब) जीरोफाइट (स) ब्रायोफाइट (द) लिथोफाइट
19. फल और सब्जियों के निर्यात हेतु उनकी खेती किस देश में सर्वाधिक  होती है?
(अ) इजरायल में (ब) मिस्र में (स) नीदरलैण्ड में (द) मॉरीशस में
20. न्यूजीलैण्ड की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से किस पर निर्भर है?
(अ) निर्यातोन्मुख कृषि पर (ब) भारी उद्योगों पर (स) पर्यटन पर (द) इलेक्ट्रॉनिक उद्योगों पर
21. ओपेक देशों में खनिज तेल का सबसे अधिक उत्पादन कौन करता है?
(अ) कुवैत (ब) यूएई (स) सऊदी अरब (द) वेनेजुएला
22. गैर तेल निर्यातक देशों में खनिज तेल उत्पादन में अग्रणी देश है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) रूस (स) दक्षिण कोरिया (द) जर्मनी
23. शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
(अ) नर्मदा नदी (ब) कृष्णा नदी (स) गोदावरी नदी (द) कावेरी नदी
24. गोकक जलप्रपात नदी किस नदी पर स्थित है?
(अ) कावेरी (ब) ताम्रपर्णी (स) शरावती (द) गोकक
25. हुण्डरू जलप्रपात निर्मित है?
(अ) स्वर्ण रेखा नदी पर (ब) कावेरी नदी पर (स) इंद्रावती नदी पर (द) नर्मदा नदी पर
26. बिहार जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?
(अ) चंबल (ब) टोंस (स) नर्मदा (द) कावेरी
27. कोलेरू झील किस राज्य में स्थित है? 
(अ) केरल (ब) आंध्र प्रदेश (स) तमिलनाडु (द) ओडिशा  

सही जवाब- 1.(स)भारत, शंघाई सहयोग संगठन के पर्यवेक्षक सदस्य है, 2.(द)दुशान्बे, 3.(द)हैदराबाद, 4.(स)बीजिंग, 5.(द) अवतार, 6.(स) ईरी झील तथा ओण्टैरियो झील, 7.(स) अडल (अटोल), 8.(अ) फ्रांस और स्पेन, 9.(अ) फिनलैण्ड, 10.(द) नदियों द्वारा स्वच्छ जल की आपूर्ति, 11.(ब) 7.5 प्रतिशत, 12.(ब) 14 किमी, 13.(अ) क्षोभमण्डल, 14.(अ) ऑर्गन, 15.(ब)पृथ्वी के विकिरण द्वारा, 16.(अ) टैगा वनों से, 17.(द)भूमध्यसागरीय वन, 18.(ब)जीरोफाइट, 19.(स) नीदरलैण्ड में, 20.(अ) निर्यातोन्मुख कृषि पर, 21.(स) सऊदी अरब, 22.(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका, 23.(स) गोदावरी नदी, 24.(द) गोकक, 25.(अ) स्वर्ण रेखा नदी पर, 26.(ब) टोंस, 27.(ब) आंध्र प्रदेश।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news