सामान्य ज्ञान

ब्लैकबेरी
24-Sep-2020 11:48 AM
ब्लैकबेरी

ब्लैकबेरी एक प्रकार का फल है।  क्लीनिकल पैथालॉजी  में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने कहा गया है कि कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने वाली परंपरागत दवाओं के साथ मिलाने से ब्लैकबेरी अच्छा असर डाल सकती है।
यूनिवर्सिटी ऑफ़ साउथम्पटन और लंदन के किंग्स कॉलेज हास्पिटल के शोधकर्ताओं ने ब्लैकबेरी के तत्व का अग्नाशय कैंसर से नमूनों पर परीक्षण किया। अध्ययन में देखा गया कि जब ब्लैकबेरी के तत्व को कीमोथेरेपी में प्रयोग होने वाली दवा जीमेक्टाबाइन के साथ मिलाकर दिया गया, तो अधिक कैंसर कोशिकाएं नष्ट हुईं। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह से ब्लैकबेरी का सामान्य कोशिकाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। उनका मानना है कि इसमें पाया जाने वाला पॉलीफिऩाल्स नाम का पदार्थ नुक़सानदायक कोशिकाओं को कम करता है। 
ब्लैकबेरी एक पोषक और उपयोगी फल है। इसके प्लांट केमिकल्स इसे एक गहरा रंग देते हैं। ब्लैकबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ ही विटामिन सी और फाइबर भी होता है जो कुछ प्रकार के कैंसर और दिल की बीमारियों से बचाने में मददगार होता है। इसमें विटामिन, खनिज, फाइबर होते हैं। इसका उपयोग रस बनाने के लिए ज्यादा होता है।  इसके अलावा जैम  शराब  और केक और विभिन्न मिठाई बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।   यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर में  विटामिन सी के अवशोषण को बढ़ाता है और कोलैजेन की रक्षा में मदद करता है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news