सामान्य ज्ञान

कामरूप
24-Sep-2020 11:52 AM
कामरूप

कामरूप को कामता भी कहा जाता है। यह एक प्राचीन भारतीय राज्य, जो मोटे तौर पर पूर्वोत्तर भारत के वर्तमान असम राज्य के समरूप था। इस क्षेत्र में कई शासक हुए, लेकिन प्राकृतिक किलेबंदी के कारण सुरक्षित इस क्षेत्र में काफी हद तक स्थायी क्षेत्रीय सीमाएं बनी रहीं।
350 से 650 ई। तक कामरूप पर एक ही वंश का शासन रहा। हालांकि इसकी शुरूआत गुप्त साम्राज्य के अधीनस्थ सामंती राज्य के रूप में हुई थी। लेकिन कामरूप एक दूसरे वंश के शासनकाल में, नौवी और दसवीं शताब्दी में स्वतंभ राज्य के रूप में विद्यमान रहा। 
13वीं शताब्दी में मुसलमानों के कई आक्रमणों को नाकाम कर दिया गया, लेकिन इसी काल में इस क्षेत्र में उत्तरी म्यांमार (भूतपूर्व बर्मा) से अहोम जनजाति के लोग घुस आए। यह जनजाति धीरे-धीरे अपने क्षेत्र से पश्चिम दिशा की ओर फैलती गई। अहोम ने इस क्षेत्र को असम नाम दिया और अंतत: यही नाम कामरूप के स्थान पर स्वीकृत हुआ। दक्षिण एशियाई और पूर्वी एशियाई संस्कृतियों के अदभूत संगम का स्थान कामरूप, हिन्दू धर्म के तांत्रिक स्वरूप के उद्भव का केंद्र रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news