ताजा खबर

रोहन जेटली निर्विरोध चुने गए डीडीसीए के अध्यक्ष
17-Oct-2020 6:50 PM
रोहन जेटली निर्विरोध चुने गए डीडीसीए के अध्यक्ष

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)| वकील और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली को निर्विरोध रूप से दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का अध्यक्ष चुना गया है। रोहन इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। इस पद के एकमात्र अन्य उम्मीदवार सुनील कुमार गोयल ने नामांकन दाखिल करने के बाद वापस ले लिया था।

बाकी छह पदों के लिए चुनाव पांच से आठ नवंबर के बीच होंगे। पांच से आठ नवंबर के बीच अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और चार निदेशकों के पद के चुनाव होने हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और 14 साल तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली का अध्यक्ष चुना जाना तय था। उनके नाम को लेकर सभी वर्गों में सर्वसम्मति थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news