सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 23 अक्टूबर
23-Oct-2020 8:48 AM
  हर दिन हॉट सीट 23 अक्टूबर

1. कौन-सी साइट, विज्ञापनों को हटाने की वजह से एंटी फेसबुक के रूप में लोकप्रिय हो रही है?
(अ) ट्विटर (ब) स्नेपचैट (स) एलो (द) व्हाट्सएप्प 
2. माइक्रोसॉफ्ट द्वारा घोषित किये गए नये ऑपरेटिंग सिस्टम का नाम क्या है?
(अ) विंडोज 9 (ब) विंडोज 8.2 (स)विंडोज 10 (द)विंडोज 11  
3. भारत सरकार द्वारा शुरू किये पुनर्जागरण अभियान का क्या उद्देश्य है?
(अ) कला और संस्कृति को बढ़ावा देना (ब)  सरकारी स्कूलों का पुनरुद्धार (स) भारत की आर्थिक विकास दर में वृद्धि (द) राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी 
4. सूचना राजपथ किसे कहते हैं?
(अ) इलेक्ट्रॉनिक मेल को (ब) सेल्युलर फोन को (स) इंटरनेट को (द) पेजर को
5. भारत में निम्नलिखित में से किस प्रकार का वन सर्वाधिक वृहत क्षेत्र में पाया जाता है?
(अ) पर्वतीय आर्द्र शीतोष्ण वन (ब) उपोष्ण शुष्क सदाबहार वन (स)  उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन (द) उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन
6. अनुवंशिता के जनक कहे जाते हैं?
(अ) लैमार्क (ब) डार्विन (स) मेण्डल (द) खुराना
7. सर्वप्रथम प्रयोगशाला में जीन का संश्लेषण करने वाले वैज्ञानिक कौन हैं?
(अ) मेण्डल (ब) डार्विन (स) वाटसन (द) खुराना
8. जैव विकास को सर्वप्रथम किसने समझाया?
(अ) न्यूटन (ब) आइंस्टीन (स) डार्विन (द) लैमार्क
9. पर्यावरण के अजैव अवयव का उदाहरण निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ) वनस्पति (ब) जानवर (स) वायु (द) उक्त सभी
10. हाइड्रोपोनिक्स संबंधित है?
(अ) मिट्टी के बिना पौधे की वृद्धि से (ब) पानी के बिना पौधे की वृद्धि से (स) आवाज का पानी के साथ संबंध (द) पानी के तकनीक का संरक्षण
11. निम्नलिखित में से कौन सी स्थानीय पवन इटली में रक्त की वर्षा लाती है?
(अ) सिमूम (ब) सामून (स) सिरॉको (द) शामल
12. निम्नलिखित में से कौन सी स्थानीय पवन हिम भजी के नाम से जानी जाती है?
(अ) चिनूक (ब) फॉन (स) हरमट्टन (द) सिरॉको
13. निम्नलिखित में से किस मिट्टी के बारे में यह कहा जा सकता है, इसकी जुताई स्वत: होती रहती है?
(अ) लाल मिट्टी (ब) काली मिट्टी (स) लैटराइट मिट्टी (द) जलोढ़ मिट्टी
14. भारत में लाल मिट्टी का सर्वाधिक विस्तार पाया जाता है?
(अ) मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में (ब) उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल में (स) आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु में (द) राजस्थान एवं गुजरात में
15. न्यूटन का शीतलन नियम लागू तभी होता है, जब?
(अ) ताप में अंतर बहुत ज्यादा न हो (ब) ताप में अंतर बहुत ज्यादा हो (स) ताप के अंतर पर निर्भर नहीं करता है (द) इनमें से कोई नहीं
16. थर्मस फ्लास्क की आंतरिक दीवारें चमकीली होती हैं?
(अ) संवहन द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए (ब) विकिरण द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए (स) चालन द्वारा होने वाली ऊष्मा (द) इनमें से कोई नहीं
17. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को मानव घर कहा जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
18. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप कहा जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका
19. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप को अंध महाद्वीप के उपनाम से जाना जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) ऑस्ट्रेलिया 
20. दौड़ लगाते समय मनुष्य का रक्तचाप में निम्नलिखित में से कौन सा परिवर्तन होता है?
(अ) बढ़ जाता है (ब) घट जाता है (स) ऊपर-नीचे होता रहता है (द) एक समान रहता है
21. नदियों में जल प्रदूषण की माप निम्नलिखित में से किस आधार पर की जाती है?
(अ) क्लोरीन की घुली हुई मात्रा से (ब) ओजोन की घुली हुई मात्रा से (स) नाइट्रोजन की घुली हुई मात्रा से (द) ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से 
22. निम्रलिखित में से कौन-सी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है?
(अ) आलू (ब) सोरघम (स) सूरजमुखी (द) मटर 
23. आमतौर पर सुरक्षा फ्यूज लगाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला तार किस पदार्थ का बना होता है?
(अ) टिन (ब)सीसा(स) निकेल(द)टिन तथा सीसे का मिश्र धातु
24. किसी पदार्थ के एकांक द्रव्यमान का ताप एक डिग्री सेल्सियस बढ़ाने में लगी ऊष्मा है?
(अ)विशिष्ट ऊष्मा(ब)ऊष्मा धारिता(स)जल तुल्यांक (द) गुप्त ऊष्मा
25. भारत में जैव विविधता के ताप स्थल हैं?
(अ) पश्चिमी हिमालय व पूर्वी घाट (ब)पश्चिमी हिमालय एवं सुंदर वन (स)पूर्वी हिमालय एवं पश्चिमी घाट(द)पूर्वी हिमालय एवं शांत घाटी
26. भारत के उच्चतम न्यायालय को इनमें से कौन सी समीक्षा करने का अधिकार है?
(अ) नॉमिनल समीक्षा (ब) वैधानिक समीक्षा (स) न्यायिक समीक्षा (द) राजनीतिक समीक्षा

सही जवाब- 1.(स) एलो, 2.(स) विंडोज 10, 3.(द) राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी, 4.(स) इंटरनेट को,5.(स) उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन, 6.(स) मेण्डल, 7.(द) खुराना, 8.(द) लैमार्क, 9.(स) वायु, 10.(अ) मिट्टी के बिना पौधे की वृद्धि से, 11.(स) सिरॉको, 12.(अ) चिनूक, 13.(ब)काली मिट्टी, 14.(स) आंध्रप्रदेश एवं तमिलनाडु में,  15.(अ) ताप में अंतर बहुत ज्यादा न हो, 16.(ब) विकिरण द्वारा होने वाली ऊष्मा हानि को रोकने के लिए, 17.(अ) एशिया, 18.(द) अंटार्कटिका, 19.(स) अफ्रीका, 20.(अ) बढ़ जाता है, 21.(द) ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से, 22.(द) मटर, 23.(द) टिन तथा सीसे का मिश्र धातु, 24.(अ) विशिष्ट ऊष्मा, 25.(स) पूर्वी हिमालय एवं पश्चिमी घाट 26.(स)न्यायिक समीक्षा।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news