सामान्य ज्ञान

जम्मू- कश्मीर कब भारत का हिस्सा बना?
26-Oct-2020 2:45 PM
जम्मू- कश्मीर कब भारत का हिस्सा बना?

26 अक्टूबर वर्ष 1947 को ब्रिटेन से भारत की स्वतंत्रता तथा पाकिस्तान के भारत से अलग हो जाने के पश्चात जम्मू और कश्मीर का महत्वपूर्ण क्षेत्र भारत से जुड़ गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते यह क्षेत्र पाकिस्तान का भाग बनने वाला था किंतु इस क्षेत्र के शासक ने भारत के साथ रहना पसंद किया।

जब इस बात की घोषणा की गई तो पाकिस्तान ने इस क्षेत्र पर आक्रमण करके इसके कुछ भाग पर अधिकार कर लिया। उस समय से लेकर अब तक इस क्षेत्र के स्वामित्व को लेकर भारत और पाकिस्तान के मध्य विवाद है और दोनों देश दो युद्ध लड़ चुके हैं। दोनों देशों के बीच विवाद अब भी जारी है जिसके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

आज ही के दिन वियतनाम का विभाजन हुआ

26 अक्टूबर वर्ष 1955 ईसवी को पश्चिमी सरकारों के षडय़ंत्रों के परिणमस्वरुप वियतनाम का विभाजन हो गया जो फ्रांसीसी साम्राज्य से संघर्ष कर रहा था। पश्चिमी देशों ने एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना की। दक्षिणी वियतनाम की स्थापना का उद्देश्य, जिसके पीछे मुख्य रुप से अमरीका का हाथ था, वियतनाम की सोशियालिस्ट सरकार को कमज़ोर करना और उसका तख्ता उलटना था। 1965 में जब अमरीकी सेना वियतनामी सेना के विरुद्ध मैदान में उतरी तो दक्षिणी वियतनाम अमरीकी सेना की छावनी बन गया। किंतु इस युद्ध में वियतनाम की सेना ने अमरीकी सेना को पराजित कर दिया सन 1975 में उत्तरी वियतनाम ने दक्षिणी वियतनाम पर आक्रमण करके वहां की सरकार का अंत कर दिया। इस प्रकार यह भाग पुन: वियतनाम से जुड़ गया। 

वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। 86 लाख की जनसंख्या के साथ वियतनाम दुनिया में 13वां सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। पिछले एक दशक में देश का आर्थिक विकास दुनिया में सबसे अधिक दर्ज किया गया। इन प्रयासों के क्रम में वियतनाम 2007 में विश्व व्यापार संगठन में शामिल हुआ और 2008 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य बना।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news