सामान्य ज्ञान

तुर्कमेनिस्तान
27-Oct-2020 7:24 PM
तुर्कमेनिस्तान

तुर्कमेनिस्तान (तुर्कमेनिया के नाम से भी जाना जाता है) मध्य एशिया में स्थित एक तुर्किक देश है। इस देश को आज ही के दिन यानी 27 अक्टूबर  1991 को सोवियत संघ से आजादी मिली। इसे  8 दिसम्बर 1991 को स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता मिली। यह देश  4 लाख 88 हजार 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है और विस्तार के लिहाज से यह दुनिया का  52 वां बड़ा देश है। 
वर्ष  1991 तक तुर्कमेन सोवियत समाजवादी गणराज्य (तुर्कमेन स्स्क्र) के रुप में यह सोवियत संघ का एक घटक गणतंत्र था। इसकी सीमा दक्षिण पूर्व में अफग़़ानिस्तान, दक्षिण पश्चिम में ईरान, उत्तर पूर्व में उज़्बेकिस्तान, उत्तर पश्चिम में कज़ाख़िस्तान और पश्चिम में कैस्पियन सागर से मिलती है।  तुर्कमेनिस्तान नाम फारसी से आया है, जिसका अर्थ है,  तुर्कों की भूमि । देश की राजधानी अश्गाबात (अश्क़ाबाद) है। इसका हल्के तौर पर  प्यार का शहर या शहर जिसको मोहब्बत ने बनाया के रूप में अनुवाद होता है। यह अरबी के शब्द इश्क़ और फारसी प्रत्यय आबाद से मिलकर बना है।
तुर्कमेनिस्तान का धरातल बहुत ही विषम है। यहां पर पर्वत, पठार, मरूस्थल एवं मैदान सभी मिलते हैं परन्तु समुद्र से दूर होने के कारण यहां की जलवायु पर महाद्वीपीय प्रभाव है। पशु-पालन यहां का प्रधान व्यवसाय है। तुर्कमेनिस्तान में वर्षा की कमी के कारण प्राकृतिक वनस्पति की कमी है। तुर्कमेनिस्तान के 70 प्रतिशत  क्षेत्रफल पर काराकुम रेगिस्तान फैला हुआ है। मरुस्थलीय भूमि की अधिकता होने के कारण यहां के अधिकांश भागों में शुष्क मरुस्थलीय कंटीली झाडिय़ां मिलती हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news