सामान्य ज्ञान

सेला दर्रा
31-Oct-2020 11:03 AM
सेला दर्रा

सेला दर्रा अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाली जगह है। यह दुनिया के उच्च ऊंचाई पहाड़ वाले पहाड़ों में से एक है। तवांग तक जाने के लिए सडक़ से होकर गुजरना होगा। सर्दियों के दौरान झील बर्फ जैसे जम जाते हैं। सेला दर्रा अरुणाचल प्रदेश राज्य के तवांग जि़ले में स्थित है। यह दर्रा तवांग से 78 कि.मी. और गुवाहाटी से 340 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
यह समुद्री स्तर से 4170 मीटर (13 हजार 800 फुट) की ऊंचाई पर है।   सेला दर्रा कई पहाडिय़ों के ऊपरी हिस्से में बना दर्रा है।  दर्रा तवांग, तेजपुर और गुवाहाटी को सडक़ मार्ग द्वारा जोड़ता है।   तवांग शहर तक पहुंचने का यह दर्रा मुख्य मार्ग है।   इस दर्रे में शीत ऋतु के दौरान भारी बर्फबारी होती है, लेकिन यह वर्ष भर खुला रहता है।  सेला दर्रा तवांग और बौद्ध धर्म के प्रसिद्ध  तवांग मठ का प्रवेश द्वार है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news