सामान्य ज्ञान

एमेट्राईन
22-Nov-2020 12:22 PM
एमेट्राईन

एमेट्राईन उपरत्न  में अमेथिस्ट और सिट्रीन दोनों के गुणों का समावेश माना जाता है। यह बहुत ही दुर्लभ तथा असामान्य उपरत्न माना जाता है।  यह   पूरे विश्व में बोलिविया के जंगल में  अनाही  की खदानों में पाया जाता है ।  ऐसा माना जाता है कि इस उपरत्न के खान की खोज 17वीं शताब्दी में हुई थी।  बोलिविया की सरकार ने तब इस स्थान को आरक्षित घोषित कर दिया था और इस स्थान में प्रवेश करने के लिए जंगल बनाया गया.।  यह उपरत्न 1989 से ब्राजील के बाजारों में बेचा जाने लगा है।  इस उपरत्न में दो रंगों का मिश्रण होता है - जामुनी और पीला।   

इस उपत्न में एमेथिस्ट तथा सिट्रीन के कुछ गुण मौजूद होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह भाग्य को उन्नत बनाने में मदद करता है।  धारणकर्ता जीवन में सफलताओं को हासिल करता है।  व्यक्ति के भीतर उम्मीद की किरण को जलाए रखता है। आशावादी बनाने में मदद करता है।  शरीर के आंतरिक उत्तकों को साफ रखने में सहायक होता है।   
माना जाता है कि यह उपरत्न एक उपकरण के रुप में  काम करता है। जिससे व्यक्ति को ध्यान लगाने में प्रोत्साहन मिल सकता है। यह तनाव को दूर करता है।  नकारात्मकता को दूर करने में सहायक होता है साथ ही   त्वचा के विकारों को दूर करता है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news