सामान्य ज्ञान

युगांडा
23-Nov-2020 12:07 PM
युगांडा

युगांडा गणराज्य पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक लैंडलाक देश है। इसकी सीमा पूर्व में केन्या, उत्तर में सूडान, पश्चिम में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, दक्षिण पश्चिम में रवांडा और दक्षिण में तंजानिया से मिलती है। 
देश के दक्षिणी हिस्से में विक्टोरिया झील का एक बड़ा भाग शामिल है, जिससे केन्या और तंजानिया से सीमा निर्धारित होती है। युगांडा नाम बुगांडा राजशाही से लिया गया है, जिसमें देश का दक्षिणी हिस्सा, राजधानी कंपाला को शामिल कर, आता था। देश की एक तिहाई जनसंख्या अंतरराष्टï्रीय गरीबी रेखा (2 डालर प्रतिदिन) से नीचे जीवनयापन करती है।

इस देश की राजधानी कंपाला है। अंग्रेजी को यहां की राजभाषा के रूप में शामिल किया गया है। यहां की सरकार का रूप लोकतांत्रिक गणराज्य का है। इस देश को युनाइटेड किंगडम से स्वतंत्रता 9 अक्टूबर, 1962 को मिली। इस देश का क्षेत्रफल है 23 लाख 6 हजार 40 वर्ग किमी। यहां की मुद्रा का नाम है युगांडाई शिलिंग।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news