सामान्य ज्ञान

रोटीमैटिक
28-Nov-2020 12:35 PM
रोटीमैटिक

रोटीमैटिक, रोटी बनाने वाली एक मशीन है।  यह  मशीन, जो न सिर्फ आटा गूंधती है, बल्कि  पसंद के लिहाज से छोटी या मोटी रोटियां भी बेलती है और उन्हें पका भी देती है। मशीन के एक हिस्से में सूखा आटा डाला जाता है और दूसरे हिस्से में पानी। इसके बाद बस रोटियों की मोटाई और संख्या तय की जाती है। और कुछ ही देर में  गोल-गोल, गर्मागर्म रोटियां तैयार हो जाती है। 

रोटीमैटिक देखने में किसी जूसर-मिक्सर-ग्राइंडर जैसी लगती है और बिजली से कनेक्ट होकर काम करती है।  फिलहाल इसका पायलट प्रॉडक्ट तैयार हुआ है। इसके इसी साल भारत में उपलब्ध हो जाने की उम्मीद है। 
 

नन्दा नदी
नन्दा महाभारत, वनपर्व के अनुसार एक नदी का नाम है। पाण्डवों की यात्रा के प्रसंग में इस नदी का उल्लेख है। इसमें लिखा है- तत प्रयात कौन्तेय क्रमेण भरतर्षभ, नन्दामपर नंदीच नद्यौ पाप भयापहे।
पाण्डवों की तीर्थ यात्रा के प्रसंग में नन्दा और अपरनन्दा नदियों का उल्लेख है, जो संदर्भानुसार पूर्वी बिहार की नदियां जान पड़ती हंै।   नन्दा और अपरनन्दा की स्थिति कौशकी या कौसी  नदी के पूर्व में थीं।   एक अन्य विवरण के अनुसार नन्दा अजमेर जि़ला, राजस्थान में पुष्कर के निकट बहने वाली एक नदी का नाम है।  पुष्कर से 12 मील दूर प्राचीन सरस्वती और नन्दा का संगम है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news