सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 28 नवंबर
28-Nov-2020 12:42 PM
हर दिन हॉट सीट 28 नवंबर

1. कौमी एकता सप्ताह पूरे देश मे किस तारीख को  मनाया जाता है?
(अ) 14 से 21 नवंबर 2014 (ब)19 से 25 नवंबर 2014 (स)18 से 24 नवंबर 2014 (द) इनमें से कोई नहीं 
 2. भारतीय रिजर्व बैंक ने किस राशि से ऊपर के चेक समाशोधन से पहले एसएमएस/फोन कॉल भेजने के लिए बैंकों से कहा है?
(अ) 50 हजार (ब) 2 लाख (स) 10 लाख (द) 1 लाख
3. निम्नलिखित में से किसको चालकोलिथिक युग भी कहा जाता है?
(अ) पुरा पाषाण युग (ब) नव पाषाण युग (स) ताम्र पाषाण युग (द) लौह युग
4. सिंधु घाटी के निवासियों की सभ्यता को जानने का मूल स्रोत है, वहां पाई गई?
 (अ) मुहरें (ब) बर्तन, जेवर, हथियार तथा औजार (स) नगरों के अवशेष (द) लिपि
5. कवि बाण निवासी था? 
(अ) पाटलिपुत्र का (ब) थानेश्वर का (स) भोजपुर का (द) इनमें से कोई नहीं 
6. चावल की उच्चतम उपज किस विधि के द्वारा प्राप्त की जा सकत है?
(अ) सेव विधि (ब) छिद्रण विधि (स) बीज बिखेरकर बोने की विधि (द) अंकुरण विधि
7. बीएचसी-10 प्रतिशत का व्यापारिक नाम क्या है?
(अ) सेटेसान (ब) कैरटान (स) गैमक्सीन (द) एल्डिन
8. कॉफी होती है, एक?
(अ) उपोष्ण क्षुप झाड़ी (ब) उष्ण शीतोष्ण झाड़ी (स) उष्णकटिबंधीय झाड़ी (द) ठंडी शीतोष्ण झाड़ी
9. भारत में तंबाकू उत्पादन में प्रथम स्थान पर कौन सा राज्य है?
(अ) तमिलनाडु (ब) गुजरात (स) आंध्रप्रदेश (द) महाराष्ट्र 
10. लोसांग उत्सव मनाया जाता है?
(अ) तिब्बत में (ब) अरुणाचल प्रदेश में (स) सिक्किम में (द) केरल में
11. निम्नलिखित में से कौन उद्योगपति कैपरो ग्रुप से संबंधित हैं?
(अ) स्वराज पाल (ब) एल. एन. मित्तल (स) वारेन बफेट (द) बिल गेट्स
12. वैदिक शब्द का क्या अर्थ है?
(अ) नैतिक नियम (ब) प्राकृत (स) देवनागरी (द) संस्कृत
13. अनुसूचित जाति-जनजाति और मुक्त बंधुआ मजदूरों को नि:शुल्क आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से  इंदिरा आवास योजना कब शुरू की गई?
(अ) वर्ष 1980 (ब) वर्ष 1982 (स) वर्ष 1985 (द) वर्ष 1990 
14. लोकसभा का विरोधी दल के पहले मान्यता प्राप्त नेता निम्नलिखित में से कौन थे?
(अ) श्यामा प्रसाद मुखर्जी (ब) इंदिरा गांधी (स) राम सुभग सिंह (द) व्हाई वी चौहान
15. लोकसभा अध्यक्ष अपना पद कब खाली करता है?
(अ) लोकसभा भंग हो जाने पर (ब) राष्ट्रपति द्वारा ऐसा कहा जाने पर (स) अगली लोकसभा के गठन के बाद (द) राज्यसभा द्वारा इस संबंध में प्रस्ताव पारित करने पर
16. भारत के प्रथम लोकसभा के अध्यक्ष कौन थे?
(अ) हुकूम सिंह (ब)जीवी मावलंकर (स) केएम मुंशी (द) यूएन ढेबर 
17. लोहे के ऊपर जिंक की परत चढ़ाने को क्या कहते हैं?
(अ) गैल्वेनाइजेशन (ब) इलेक्ट्रोप्लेटिंग (स) आयनन (द) इनमें से कोई नहीं
18. विश्व के सबसे छोट देश का क्षेत्रफल मात्र 0. 44 वर्ग किमी है, यह देश कहां स्थित है?
(अ) केरेबियन सागर में (ब) भूमध्य सागर में (स) दक्षिणी प्रशांत महासागर में (द) यूरोप में
18. निम्नलिखित में से किस द्वीप को प्रशांत महासागर का चौराहा कहा जाता है?
(अ) फिजी (ब) टोंगा (स) पूर्वी तिमोर (द) हवाई द्वीप
19. निम्नलिखित में से किस द्वीप पर प्राचीन नाम सैण्डविच द्वीप है?
(अ) फाकलैंड द्वीप (ब) ग्रीनलैंड (स) हवाई द्वीप (द) तुआलू
20. विधान परिषद को समाप्त करने वाला आखिरी राज्य कौन सा है?
(अ) आंध्र प्रदेश (ब) तमिलनाडु (स) पश्चिम बंगाल (द) ओडिशा
21. 1957 में विधान परिषद का सृजन और 1985 में उत्सादन किया गया तथा पुन: सृजन किया गया?
(अ) आंध्र प्रदेश (ब)तमिलनाडु (स) पंजाब (द)पश्चिम बंगाल
22. पंचायती राज व्यवस्था की संरचना किस स्तर पर आधारित है?
(अ) गांव, जिला और राज्य (ब) गांव, तहसील और राज्य (स) गांव, प्रखंड और जिला (द) गांव, अंचल और राज्य
23. पंचायती राज व्यवस्था में शासन प्रणाली की संरचना क्या है? 
(अ) ग्राम स्तर पर स्थानीय स्वशासन की एक स्तरीय संरचना (ब) ग्राम और खंड स्तर पर स्थानीय स्वशासन की द्विस्तरीय संरचना (स) ग्राम, खंड और जिला स्तर पर स्थानीय स्वशासन की त्रिस्तरीय संरचना (द) ग्राम, खंड, जिला और राज्य स्तर पर स्थानीय स्वशासन की चतु:स्तरीय संरचना 
24. पाल घाट दर्रा निम्नलिखित में से किन दो राज्यों को जोड़ता है?
(अ) केरल-तमिलनाडु (ब) कर्नाटक- तमिलनाडु  (स) आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु  (द) कर्नाटक-केरल
25. तुजू दर्रा भारत को निम्नलिखित में से किस देश से जोड़ता है?
(अ) चीन (ब)म्यांमार (स)नेपाल (द)भूटान  
26. मानव जनित पर्यावरण प्रदूषण कहलाते हैं?
(अ) पीड़ाहारी (ब) परजैविक (स) प्रतिजैविक (द) ह्यूमेलिन
27. महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धांत के प्रणेता कौन हैं?
(अ) प्राट (ब) वेगनर (स) होम्स (द) ग्रेगरी

सही जवाब- 1.(ब)19 से 25 नवंबर 2014, 2.(ब) 2 लाख, 3.(स) ताम्र पाषाण युग, 4.(ब) बर्तन, जेवर, हथियार तथा औजार, 5. (ब) थानेश्वर का, 6.(अ)सेव विधि, 7.(स) गैमक्सीन, 8.(स) उष्णकटिबंधीय झाड़ी, 9.(ब)गुजरात,10.(स)सिक्किम में, 11.(अ) स्वराज पाल, 12.(अ)नैतिक नियम, 13.(स)वर्ष 1985, 14.(स) राम सुभग सिंह, 15.(स) अगली लोकसभा के गठन के बाद, 16.(ब) जीवी मावलंकर, 17.(अ) गैल्वेनाइजेशन, 18.(द) यूरोप में, 18.(द) हवाई द्वीप, 19.(स) हवाई द्वीप, 20.(ब) तमिलनाडु, 21.(अ) आंध्र प्रदेश, 22. (स) गांव, प्रखंड और जिला, 23.(स) ग्राम, खंड और जिला स्तर पर स्थानीय स्वशासन की त्रिस्तरीय संरचना, 24.(अ) केरल-तमिलनाडु, 25.(ब)म्यांमार, 26.(ब) परजैविक, 27. (ब) वेगनर ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news