ताजा खबर

हर्षोल्लास के साथ गुरुनानक देव जयंती मनाई गई
30-Nov-2020 3:02 PM
हर्षोल्लास के साथ गुरुनानक देव जयंती मनाई गई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 नवंबर।
सिक्ख धर्म के पहले गुरु  गुरुनानक देव जी की जयंत सोमवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा स्टेशन रोड गुरुद्वारा सहित राजधानी अन्य गुरुद्वारों में श्रद्धा और उमंग के साथ मनाई गई।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा स्टेशन रोड  में श्री गुरुनानक देव  के प्रकाश पर्व पर श्री हरमंदर साहेब (स्वर्ण मंदिर) अमृतसर से पहुंचे विश्व प्रसिद्ध जत्था भाई करनैल सिंघ और भाई निर्मल सिंघ ने अपनी सुरीली आवाज से गुरबाणी कर संगत को निहाल किया गुरुबाणी गायन, शबद कीर्तन के उपरांत गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा स्टेशन रोड के प्रधान  निरंजन सिंह खनूजा ने बताया कि इस वर्ष कोरोना के संकट काल में गुरुपर्व बड़ी श्रद्धा और सादगी पूर्वक मनाया गया।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि श्री गुरुनानक जयंती कार्यक्रम में गुरुद्वारा साहिब के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह  से  पालन किया गया। संगत के बैठने के स्थान पर बकायदाकीप डिस्टेंस के बकायदा स्टिकर लगाए गए।

श्री गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व पर छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष निरंजन सिह खनूजा, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, इंदरजीत सिंह छाबड़ा(सीनियर), इंदरजीत सिंह छाबड़ा (जूनियर), तेजिंदर सिंह होरा, मंजीत सिंह सलूजा, गुरमीत सिंह गुरदत्ता सतपाल सिंह खनूजा, भगत सिंह छाबड़ा, बलबीर सिंह छाबड़ा, शील सिंह माखीजा, कल्याण सिंह पसरीजा, कुलदीप सिंह चावला, कुलवंत सिंह अरोरा, परमजीत सिंह जुनेजा, महेन्दर पाल सिंह छाबड़ा,  परमजीत सिंह छाबड़ा, रजिंदर सिंह सलूजा, कुलजीत सिंह मक्कड़, इंदरजीत सिंह सलूजा, गुरजीत सिंह गुलाटी, भूपेन्द्र सिंह मक्कड़, अविन्दर सिंह सलूजा, हरजीत सिंह अजमानी ने बधाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news