सामान्य ज्ञान

सउदी अरब में महिलाओं के चुनावी अधिकार
02-Dec-2020 12:38 PM
सउदी अरब में महिलाओं के चुनावी अधिकार

सऊदी अरब में नवंबर 2015 को पहली बार महिलाओं को नगर निगम चुनावों में वोट डालने एवं चुनाव लडऩे का अधिकार प्रदान किया गया है।  वर्ष 2011 में जारी हुए शाही आदेश के बाद 29 नवम्बर 2015 को 284 नगर निगम निकायों के लिए 979 महिलाओं ने पंजीकरण किया गया। 
राजधानी रियाद में कुल 6917 मतदाताओं का पंजीकरण किया गया था जिन्हें चुनाव प्रचार के लिए अनुमति प्रदान की गई। इससे पहले वर्ष 2005 एवं 2011 में भी नगर निगम चुनाव हुए लेकिन उसमें केवल पुरुष प्रत्याशियों ने ही भाग लिया था।  वर्तमान में, देश की शूरा काउंसिल (सऊदी अरब की सलाहकार विधानसभा) में एक चौथाई महिलाएं हैं। यह काउंसिल कानून प्रस्तावित कर सकती है लेकिन उन्हें पारित नहीं कर सकती।  सऊदी अरब में महिलाओं पर ड्राइव करने से लेकर कई तरह की बंदिशें लागू हैं। सऊदी के राजा अब्दुल्ला ने वर्ष 2011 में महिलाओं को वोट डालने और चुनाव लडऩे की मंजूरी दी थी। हालांकि सऊदी अरब के कुछ कट्टरपंथी इस फैसले का विरोध करने लगे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news