सामान्य ज्ञान

स्मूथ ग्रीन स्नेक
10-Jan-2021 12:52 PM
 स्मूथ ग्रीन स्नेक

दुनिया में सांपों की कई प्रजातियां पाई जाती हंै, इनमें से एक हरा सांप भी है। हरे पत्तों के बीच इस सांप को खोजना रात के अंधेरे में टटोलने जैसा है।  कर्नाटक राज्य में कुंडाद्री हिल्स के जंगलों में स्मूथ ग्रीन स्नेक पाया जाता है। सर्पों की यह अद्भुत प्रजाति है।  हरे और चिकने इस सांप को देखते ही हर कोई अंचभित रह जाता है।
उत्तर अमेरिका में पाई जाने वाले इस प्रजाति के सांपों को भारत में अधिकांशत: कर्नाटक के इन पहाडिय़ों पर ही देखा जा सकता है।
गहरे हरे और चिकने वयस्क स्मूथ ग्रीन स्नेक की सामान्य लंबाई करीब 14 से 20 इंच होती है।  अभी तक इस प्राजातिके सांपों की लंबाई सबसे अधिक 26 इंच पाई गई है।  इस प्रजाति के सांप कनाडा, इलिनोइस, वर्जीनिया, न्यू मैक्सिको, आयोवा, मिसौरी, कोलोराडो, टेक्सास और उत्तरी मैक्सिको के क्षेत्रों में अधिकतर पाए जाते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news