सामान्य ज्ञान

अगली विश्व ब्रिज चैम्पियनशिप कहां होगी?
10-Jan-2021 12:52 PM
अगली विश्व ब्रिज चैम्पियनशिप कहां होगी?

भारत को  विश्व ब्रिज चैंपियनशिप की मेजबानी करने का मौका मिला है। यह आयोजन 26 सितंबर 2015 से 10 अक्टूबर 2015 तक होगा।  पहला विश्व ब्रिज चैंपियनशिप बरमूजा में 1950 में आयोजित किया गया। वर्ष  2013 में 41वां विश्व ब्रिज चैंपियनशिप इंडोनेशिया के बाली में आयोजित किया गया था।

भारत में  42 वां विश्व ब्रिज चैंपियनशिप चेन्नई में आयोजित किया जाएगा। यह पहली मौका है जब एशिया में किसी देश को विश्व ब्रिज चैंपियनशिप की मेजबानी करने का मौका मिला है। इस वर्ष 15 दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 40 से भी अधिक देशों की 66 टीमों के 660 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

भारत एशिया और मध्य पूर्व क्षेत्र के तहत आता है जिसमें 14 देश हैं। इस जोन में विश्व ब्रिज चैंपियनशिप के लिए दो क्वालिफायर हैं। भारत को  इसमें सीधे प्रवेश मिला है तथा इस जोन से सिर्फ एक ही क्वालिफाइंग स्लॉट खाली बचा।
विश्व ब्रिज चैंपियनशिप में चैंपियनशिप के कई सेट होते हैं जो कि विश्वब्रिज संघ के तहत आयोजित किए जाते हैं। विश्व ब्रिज चैंपियनशिप हर विषम  क्रमांकित वर्ष में आयोजित किया जाता है। इसमें तीन इवेंट्स होते हैं- ओपन श्रेणी में बरमूडा बॉल ट्रॉफी, महिला टीमों में वेनिस कप और सीनियरों (60 वर्ष से अधिक) और अंतरराष्ट्रीय ओपन टीमों के लिए डी ओरिस ट्रॉफी। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news