सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 10 जनवरी
10-Jan-2021 12:55 PM
हर दिन हॉट सीट  10 जनवरी

1. दास कैपिटल के रचयिता कौन थे? 
(अ) कार्ल माक्र्स (ब) सिग्मंड फ्रॉयड (स) फ्रीड्रिक एंजिल्स (द) इम्मानुअल कांट 
2. चीन में सांस्कृतिक क्रांति संबंधित है?
(अ) माओ त्से तुंग से (ब) सुन यात् सेन से (स) बू जिंताओ से (द) देंग जिआओ पिंग से 
3. लूनी नदी प्रवाहित होती है?
(अ) बिहार से (ब) झारखंड से (स) छत्तीसगढ़ से (द) राजस्थान से 
4. अफ्रीका के रूमसागरीय तट पर कौन सा बंदरगाह है? 
(अ) मुम्बासा (ब) सिकंदरिया (स) डरबन (द) केपटाउन
5. स्वेज नहर के दोनों सिरों पर स्थित पत्तन युग्म है? 
(अ) काहिरा एवं सिकंदरिया (ब) काहिरा एवं स्वेज (स) स्वेज एवं पोर्ट सईद (द) काहिरा एवं पोर्ट सईद
6. थ्री गार्जेज डैम किस नदी पर निर्मित है? 
(अ) नील (ब) जेम्बेजी (स) नाइजर (द) यांगटीसीक्यांग
7. बॉन विले बांध निम्नलिखित में से किस नदी पर स्थित है?
(अ) कोलंबिया नदी (ब) कोलोरेडो नदी (स) मिसीसिपी नदी (द) सेक्रामेन्टो नदी
8. निम्नलिखित में से क्या हम भारत के लोग इस वाक्य से शुरू होता है?
(अ) भारतीय स्वतंत्रता की घोषणा (ब) नेहरू द्वारा फ्रीडम मिडनाइट भाषण (स) भारत का संविधान (द) प्रथम पंचवर्षीय योजना दस्तावेज
9. सरकारिया आयोग संबंधित है?
(अ) केंद्र राज्य संबंध से (ब) आपातकाल से संबंधित प्रावधानों से (स) कावेरी जल विवाद से (द) प्रशासनिक सुधारों से
10. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य नवीनतम है?
(अ) तेलंगाना (ब) सिक्किम (स) झारखंड (द) गुजरात
11. अमूल की स्थापना किसके द्वारा की गई?
(अ) एम.एस. श्रीनिवासन द्वारा (ब) अरुणा रॉय द्वारा (स) इला भट्ट द्वारा (द) वर्गीस कुरियन द्वारा
12. भारत में भूतापीय ऊर्जा का दोहन करने के लिए दो प्रायोगिक परियोजनाएं स्थापित की गई हैं, उस घाटी को पहचानें, जहां यह स्थित है?
(अ) बिन्सर घाटी एवं पुगा घाटी (ब) बिन्स घाटी एवं पार्वती घाटी (स) पुगा घाटी एवं पार्वती घाटी (द) कारगिल घाटी एवं पुगा घाटी
13. लैण्ड फिल से कौन सी मुख्य गैस उत्सर्जित होती है?
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड (ब) मिथेन(स) नाइट्रोजन (द) हाइड्रोजन सल्फाइड 
14. अर्ध दैनिक ज्वार-भाटा प्राय: कितने समय बाद आता है?
(अ) 12 घंटे 16 मिनट (ब) 12 घंटे 26 मिनट (स) 24 घंटे 52 मिनट (द) 24 घंटे 26 मिनट
15. जब सूर्य एवं चंद्रमा पृथ्वी के निकटतम पहुंचकर सीधी अवस्था प्राप्त कर लेती है, तो ऐसी स्थिति में आने वाले ज्वार को क्या कहा जाता है?
(अ) वृहत ज्वार (ब) सर्वोच्च ज्वार (स) विषुवत रेखीय ज्वार (द) पेरीजियन ज्वार
16. मंत्रिमंडल का सामूहिक उत्तरदायित्व लागू हुआ?
(अ) 1935 के अधिनियम से (ब) 1919 के अधिनियम से (स) भारत के संविधान से (द) इनमें से कोई नहीं
17. निम्नलिखित में से कौन भारतीय नागरिकता से वंचित कर सकता है?
(अ) नगर पालिका का आयुक्त (ब) जिलाधीश (स) राज्य सरकार (द) केंद्र सरकार
18. भारत के किस क्षेत्र में सुल्तान जैनुल आबिदीन का शासन था?
(अ) असम (ब) दिल्ली (स) कश्मीर (द) उड़ीसा 
19. निम्नलिखित में से किस एक यूरोपीय व्यक्ति ने कोको के पौधे को पहली बार देखा, जिससे चॉकलेट बनाया जाता है?
(अ) क्रिस्टोफर कोलम्बस (ब) जॉन कैबेंट (स) हर्नान्दो कोर्तेज (द) दे लियों
20. कंक्रीट की दीवार आमतौर पर?
(अ)ध्वनि केवल परावर्तित करती है (ब) ध्वनि केवल अवशोषित करती है (स) ध्वनि केवल संचरित करती है (द) ध्वनि अवशोषित और संचरित करती है 
21. वैज्ञानिक ‘एडबर्ड जेनर’ निम्नलिखित में से किस रोग से संबंधित है?
(अ) हैजा (ब) आंत्र ज्वर (स) चेचक (द) लकवा (अंगघात) 
22. जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया था?
(अ) अरस्तू ने (ब) पुरकिन्जे ने (स) वॉन मॉल ने (द) लैमार्क एवं ट्रैविरेनस ने 
23. साइबराबाद निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर का उपनाम है?
(अ) बेंगलुरु (ब)हैदराबाद (स) नई दिल्ली (द) सिकंदराबाद
24. दलदल में फंसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि?
(अ) क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता है (ब) क्षेत्रफल अधिक होने से दाब अधिक हो जाता है (स)दाब व क्षेत्रफल में कोई संबंध नहीं है (द) उपर्युक्त सभी कारणों से 
25. दूध की शुद्घता नापने वाला यंत्र कौन सा है?
(अ) लैक्टोमीटर (ब) एक्टिनोमीटर (स) स्पेक्ट्रोमीटर (द) पेडोमीटर
26. शुष्क सैल में कैथोड का कार्य करता है?
(अ) कॉपर छड़ (ब)जिंक छड़ (स) ग्रेफाइट छड़ (द)इनमें से कोई नहीं
27. सितंबर सायन (इक्विनॉक्स) को भूमध्य रेखा पर कितने घंटे का दिन का प्रकाश होता है?
(अ) 8 घंटे (ब) 9 घंटे (स) 10 घंटे (द) 12 घंटे
28. बारहवें वित्त आयोग की सिफारिशें किस अवधि के लिए लागू हैं?
(अ) वर्ष 2004-2009 (ब) वर्ष 2005-2010 (स) वर्ष 2006-2011 (द) वर्ष 2007-2012

सही जवाब- 1.(अ) कार्ल माक्र्स, 2.(ब) सुन यात् सेन से, 3.(द) राजस्थान से, 4.(ब)सिकंदरिया, 5.(स) स्वेज एवं पोर्ट सईद, 6.(द) यांगटीसीक्यांग, 7.(अ)कोलंबिया नदी, 8.(स)भारत का संविधान, 9.(अ) केंद्र राज्य संबंध से, 10.(अ)तेलंगाना, 11.(द)वर्गीस कुरियन द्वारा, 12.(स) पुगा घाटी एवं पार्वती घाटी, 13.(ब)मिथेन, 14.(ब)12 घंटे 26 मिनट, 15.(ब) सर्वोच्च ज्वार, 16.(अ)1935 के अधिनियम से, 17.(द) केंद्र सरकार, 18.(स)कश्मीर, 19.(अ) क्रिस्टोफर कोलम्बस, 20.(द) ध्वनि अवशोषित और संचरित करती है, 21.(स)चेचक, 22.(स) वॉन मॉल ने, 23.(ब)हैदराबाद, 24.(अ) क्षेत्रफल अधिक होने से दाब कम हो जाता है, 25.(अ)लैक्टोमीटर, 26.(स) ग्रेफाइट छड़, 27.(द) 12 घंटे, 28.(ब) वर्ष 2005-2010।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news