सामान्य ज्ञान
कैनाइन डिस्टेंपर वायरस- सीडीवी पालतू कुत्तों की एक आम बीमारी है। सीडीवी इन जानवरों के शरीर की विभिन्न प्रणालियों जिसमें तंत्रिका और श्वसन तंत्र भी शामिल है, को प्रभावित करता है। सीडीवी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को तोड़ देता है और कई प्रकार के सेकेंडरी बैक्टीरियल संक्रमण का कारण बनता, जिससे मृत्यु हो जाती है। जानवरों में यह संक्रमित कुत्तों को खाने या संक्रमित पानी पीने से फैलता है।
उपशास्त्रीय संगीत
उपशास्त्रीय संगीत में शास्त्रीय संगीत तथा लोक संगीत अथवा शास्त्रीय संगीत और लोकप्रिय संगीत जैसे पश्चिमी या पॉप का मिश्रण होता है। ऐसा संगीत को लोकप्रिय बनाने या विशेष प्रभाव उत्पन्न करने के लिए फिल्मों या नाटकों में किया जाता है।
लोकगीतों में धु्रपद, धमार, होली व चैती आदि अनेक विधाएँ हैं जो पहले लोक संगीत की भांति प्रकाश में आए और बाद में उनका शास्त्रीयकरण किया गया। इनके शास्त्रीय रूप का विद्वान पूरी तरह पालन करते हैं, लेकिन आज भी लोक-संगीतकार इनके शास्त्रीय रूप का गंभीरता से पालन किए बिना इन्हें सुंदरता से प्रस्तुत करते हैं। इस प्रकार के मिश्रण को उपशास्त्रीय संगीत कहते हैं।