सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 12 जनवरी
12-Jan-2021 1:06 PM
हर दिन हॉट सीट 12 जनवरी

1. न्यूजीलैंड की अर्थव्यवस्था निम्नलिखित में से किस पर अधिक आधारित है?
(अ) पशु उत्पादकों के निर्यात पर (ब) उद्योगों पर (स) बागानी खेती पर (द) निर्वाहक खेती पर
2. फ्रांस का मध्यवर्ती मासिफ उच्च प्रदेश किस युग के पर्वत तंत्र से संबंधित है?
(अ)कैलेडोनियम युग (ब)हर्सीनियम युग (स) अल्पाइन युग (द) इनमें से कोई नहीं
3. निम्नलिखित में से कौन सी स्थित में भारत में आपातकाल नहीं लगाया जा सकता है?
(अ) वित्तीय संकट (ब) राष्ट्रपति द्वारा सरकार भंग किए जाने पर (स) कानून व्यवस्था भंग होने पर (द) युद्ध अथवा बाहरी खतरा
4. भारत में संविधान का आधारमूल ढांचा किसके द्वारा परिभाषित है?
(अ) उच्चतम न्यायालय द्वारा (ब) संसद द्वारा (स) स्वयं संविधान द्वारा (द) भारत की जनता द्वारा
5. भारत में मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के किसी मामले की सुनवाई की कहां की जा सकती है?
(अ) जिला न्यायालय द्वारा सीधे (ब) उच्च न्यायालय द्वारा सीधे (स) उच्चतम न्यायालय द्वारा सीधे (द) मात्र मानवाधिकार आयोग द्वारा
6. भारत के संविधान में संशोधन किए जा सकते हैं?
(अ) उच्चतम न्यायालय द्वारा (ब) राष्ट्रपति द्वारा (स) संसद द्वारा (द) सरकार द्वारा
7. फ्रेंच ओपन-2013 में महिला एकल खिताब जीता?
(अ) सेरेना विलियम्स ने (ब) वीनस विलियम्स ने (स) मारिया शारापोवा ने (द) अन्ना इवानोविक ने
8. राज्य नीति के निदेशात्मक सिद्धांत हैं?
(अ) कानून द्वारा लागू किए जाने योग्य (ब) कानून द्वारा लागू किए जाने योग्य नहीं (स) कुछ लागू किए जाने योग्य और कुछ लागू किए जाने योग्य नहीं (द) उच्चतम न्यायालय के निर्णय पर लागू किए जाने योग्य
9. भारत में मतदान आयु कितनी है?
(अ) 16 वर्ष (ब) 18 वर्ष (स) 20 वर्ष (द) 21 वर्ष
10. ब्रिटिश जनरल कौन था, जिसने हैदर अली को पोर्टोनोवा के युद्ध में हराया?
(अ) कैप्टेन पौपहेम (ब) सर आयरकूट (स) सर हेक्टर मुनरो (द) जनरल गोड्डार्ड
11. डब्ल्यूएलएल का पूर्ण रूप क्या है?
(अ) वायरलेस इन लोकल लूप (ब) वाकिंग लैंड लाइन (स) वाकिंग लूप लाइन (द) वायरलेस लैंड लाइन 
12. गांव के पशु मेलों में पंजीकरण शुल्क से किसे आय होती है?
(अ) ग्राम पंचायत को (ब) राज्य सरकार को (स) जिला परिषद को (द) नगर निगम को  
13. विष्णु के दस अवतारों की जानकारी का स्रोत निम्न में से किस पुराण में है?
(अ) भागवत पुराण (अ) मत्स्य पुराण (स) विष्णु पुराण (द)मार्कण्डेय पुराण
14. धर्म की किस शाखा में मंत्र, हठयोग एवं तांत्रिक आचारों को प्रधानता दी गई है?
(अ) महायान (ब) हीनयान (स) वज्रयान (द) उपर्युक्त सभी
15. बुद्ध के वर्षाकालीन निवास के लिए बेलुवन एवं जेतवन का निर्माण क्रमश: किन लोगों ने करवाया था?
(अ) बिम्बिसार एवं अशोक ने (ब) अजातशत्रु एवं बिम्बिसार ने (स) बिम्बिसार एवं जेत कुमार ने (द) अशोक एवं जेत कुमार ने
16. वॉलीबाल, बास्केटबाल तथा बेसबाल खेल में प्रत्येक पक्ष में खिलाडिय़ों की संख्या क्रमश: होती है?
(अ) 5, 6, 9 (ब) 6, 9, 5 (स) 6, 5, 9 (द) इनमें से कोई नहीं 
17. किस पोषक तत्व का सर्वप्रथम मुंह में पाचन होता है?
(अ) प्रोटीन (ब) कार्बोहाइड्रेट (स) वसा (द) विटामिन
18. गुड़ किसका मुख्य स्रोत है?
(अ) प्रोटीन (ब) कार्बोहाइड्रेट (स) वसा (द) इनमें से कोई नहीं
19. पेशवा बाजीराव द्वितीय को पराजित करने वाला ब्रिटिश जनरल कौन था?
(अ) औट्रम (ब) मैलकम (स) एल्फिन्स्टोन (द) किचेनर
20. वर्ष 1565  में विजयनगर साम्राज्य तथा दक्खनी मुस्लिम राज्यों के बीच कौन सा युद्ध लड़ा गया था?
(अ) तालीकोट का युद्ध (ब) रायचूर का युद्ध (स) कोविलकोंडा का युद्ध (द) उदयगिरि का युद्ध
21. निम्नलिखित में से कौन सा मंत्रिमंडल का एक प्रकार नहीं है?
(अ) युद्ध मंत्रिमंडल (ब) संसदीय मंत्रिमंडल (स) रसोई मंत्रिमंडल (द) छाया मंत्रिमंडल
22. अशोक के शासनकाल में पाटलिपुत्र में आयोजित तृतीय बौद्ध संगीति का सभापति कौन था?
(अ) महाकस्सप (ब) मोगलिपुत्त तिस्स (स) पुरान कस्सप (द) पकुदा कच्चायन
23. माइकल फैराडे निम्न में से  किस आविष्कार के लिए जाने जाते हैं?
(अ) नाभिकीय भट्टियां (ब) क्वांटम सिद्धांत (स) विद्युत चुंबकीय प्रेरण (द) गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत
24. प्रथम ऑल वूमेन भारतीय महिला बैंक ने किस वर्ष से कार्य प्रारंभ किया?
(अ) 2012 (ब) 2013 (स) 2014 (द) 2011
25. प्रवासी पक्षी विहार निम्नलिखित में से किस बांध पर बनाया जाना प्रस्तावित है?
(अ) गिधवा बांध (ब) खारून बांध (स) केरवा बांध (द) इनमें से कोई नहीं 
26. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य पोलावरन प्रोजेक्ट का लाभ प्राप्तकर्ता होगा?
(अ) तेलंगाना (ब) आंध्र प्रदेश (स) छत्तीसगढ़ (द) उक्त सभी

सही जवाब- 1.(अ) पशु उत्पादकों के निर्यात पर, 2.(ब)हर्सीनियम युग, 3.(ब)राष्ट्रपति द्वारा सरकार भंग किए जाने पर, 4.(अ) उच्चतम न्यायालय द्वारा, 5.(स)उच्चतम न्यायालय द्वारा सीधे, 6.(स) संसद द्वारा, 7.(अ)सेरेना विलियम्स ने, 8.(ब)कानून द्वारा लागू किए जाने योग्य नहीं, 9.(ब)18 वर्ष, 10.(ब) सर आयरकूट, 11.(अ)वायरलेस इन लोकल लूप, 12.(स) जिला परिषद की, 13.(अ)मत्स्य पुराण, 14.(स) वज्रयान, 15.(स) बिम्बिसार एवं जेत कुमार ने, 16.(स) 6,5,9, 17.(ब) कार्बोहाइड्रेट, 18. (ब) कार्बोहाइड्रेट, 1 9.(ब) मैलकम, 20.(अ) तालीकोट का युद्ध,  21.(ब) संसदीय मंत्रिमंडल, 22.(ब) मोगलिपुत्त तिस्स, 23.(स) विद्युत चुंबकीय प्रेरण, 24.(ब)2013, 25.(अ)गिधवा बांध, 26.(ब)आंध्र प्रदेश ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news