सामान्य ज्ञान

निर्भीक
14-Jan-2021 12:50 PM
निर्भीक

निर्भीक महिलाओं के लिए भारत में बनाया गया पहला रिवॉल्वर है, जो 10 जनवरी 2014 को जारी किया गया।   रिवॉल्वर दिसंबर 2012 में सामूहिक बलात्कार की पीडि़ता निर्भया को श्रद्धांजलि है।
निर्भीक रिवॉल्वर का निर्माण भारतीय आयुध निर्माण फैक्ट्री, कानपुर ने किया है। हल्के वजन तथा 0.32 बोर वाले इस रिवॉल्वर को महिलाओं को आत्मसुरक्षा की क्षमता को बढ़ाने के लिए किया गया है।
निर्भीक रिवॉल्वर इटेनियम मिश्र धातु से बना है तथा इसका वजन मात्र 500 ग्राम है। सबसे हल्के रिवॉल्वर होने के साथ भारत में बनाए गए रिवॉल्वरों में निर्भीक सबसे छोटा रिवॉल्वर भी है। इसे सरल तंत्र और हल्के फ्रेम के कारण इसे वेब्ली एंड स्कॉट और स्मिथ एंड वेस्सन का भारतीय संस्करण के रूप में देखा जा रहा है।

भाषायी अल्पसंख्यक 
धार्मिक अल्पसंख्यकों से भिन्न भाषायी अल्पसंख्यक हंै। भारत में विभिन्न भाषाएं बोली जाती हैं, लेकिन हिन्दी भाषा बोलने वालों की संख्या सबसे अधिक है। हिन्दी के अलावा अन्य भाषाएं बोलने वाले भाषायी अल्पसंख्यक कहलाते हैं। एक ही भाषा बोलने वाले विभिन्न धर्मों के लोग हो सकते हैं, लेकिन भाषा के नाम पर वे सभी एक हो जाते हैं।  दक्षिण में हिन्दी विरोधी आंदोलन इसका प्रमाण है। इस भाषायी अल्पसंख्यकों ने भारतीय राजनीति को शुरूआत से ही प्रभावित किया है। इसी वजह से ही राज्यों का निर्माण भाषायी आधार पर किए गए हैं। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news