सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 27 जनवरी
27-Jan-2021 12:47 PM
 हर दिन हॉट सीट  27 जनवरी

1. प्रसिद्ध हॉर्नबिल महोत्सव का आयोजन निम्नलिखित में से किस राज्य में होता हैं?
(अ) मिजोरम (ब) नगालैंड (स) मेघालय (द) त्रिपुरा 
2. भारतीय जीवन बीमा निगम (रुढ्ढष्ट) की पहली महिला प्रबंध निदेशक (रूष्ठ) किसे नियुक्त किया गया हैं ?
(अ) जयंती नटराजन (ब) सुषमा कुलकर्णी (स) ऊषा सांगवान (द) इनमें से कोई नहीं 
3. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुरस्कार कितने वर्ष के अंतराल में दिया जाता हैं?
(अ) 5 वर्ष (ब) 4 वर्ष  (स) 3 वर्ष  (द) 2 वर्ष 
4. निम्नलिखित किस आकाशीय पिण्ड को परिक्रमण और परिभ्रमण दोनों गति में बराबर समय लगता है?
(अ) चंद्रमा (ब) बुध (स) शुक्र (द) शनि
5. हैली पुच्छल तारे का सूर्य के गिर्द परिक्रमण पथ निम्नलिखित में से किस प्रकार का है?
(अ) परवलयाकार (ब) दीर्घ वृत्ताकार (स) अति परवलयाकार (द) वृत्ताकार
6. ग्रीष्म और शरद् ऋतु में दिन की अवधि में अंतर किस कारण होता है?
(अ) पृथ्वी का धुरी पर झुकाव (ब) पृथ्वी का धुरी पर भ्रमण  (स) पृथ्वी का कक्षा में भ्रमण (द) सूर्य का अपने स्थान पर घूमना
7. एक देशांतर से दूसरे देशांतर के बीच कितना समयानतराल होता है?
(अ) 4 मिनट (ब) 1 घंटा (स) 15 मिनट (द) 12 घंटे
8. कोरियालिस बल (फोर्स) उत्पन्न होता है?
(अ) वायुदाब के अंतर से (ब) उच्चावचीय अवरोध से (स) ताप के अंतर से (द) पृथ्वी के घूर्णन से
9. वह अक्षांश रेखा जिस पर सदैव दिन व रात की अवधि समान रहती है, है?
(अ) भूमध्य रेखा (ब) उत्तरी धु्रव (स) कर्क रेखा (द) दक्षिणी धु्रवीय वृत्त
10. यूगोस्लाविया के एडियाट्रिक तट पर चलने वाली ठंडी हवा का नाम है?
(अ) बोरा (ब) फॉन (स) खमसिन (द) हटन
11. उत्तरी गोलाद्र्घ के चक्रवात की वायुदिशा क्या होता है?
(अ) दक्षिणावर्त (ब) वामावर्त (स) पश्चिम से पूर्व (द) पूर्व से पश्चिम
12. निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह कच्छ की खाड़ी के पूर्वी किनारे पर स्थित है?
(अ) ओखा (ब) द्वारिका (स) काण्डला (द) कैम्बे
13. पाराद्वीप का विकास जिन बंदरगाहों का भार कर करने के लिए किया गया था, उसका नाम क्या है?
(अ) कोलकाता-विशाखापट्टनम (ब) कोलकाता-मुंबई (स) मुंबई-कोचीन (द) चेन्नई- विशाखापट्टनम
14. भारत का वह कौन सा राज्य है, जिसका वन आच्छादित क्षेत्रफल सबसे अधिक  है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) पश्चिम बंगाल (स) केरल (द) असम
15. राजस्थान के भू-भाग क्षेत्रफल का कितना भाग रेगिस्तान है?
(अ) लगभग एक चौथाई (ब) लगभग एक तिहाई (स) लगभग आधा (द) लगभग दो तिहाई
16. वृक्षों की निम्नांकित प्रजातियों में से कौन-सी एक हिमालय में 2000-2500 मीटर की ऊंचाई में सीमित है?
(अ) खैर, एकेशिया कैटैचू (ब) सागौन (स) देवदार (द) रोजवुड
17. निम्नलिखित कारकों में से कौन सा एक छोटा नागपुर पठार पर अत्यधिक मृदा अपरदन के लिए उत्तरदायी है?
(अ) सालभर भारी वर्षा (ब) ढीली बलुई मिट्टी (स) ट्रैक्टरों द्वारा गहरी जुताई (द) वृक्षों की बड़े पैमाने पर कटाई 
18. निम्नलिखित में से पृथ्वी से कौन से खगोलीय पिण्ड की दूरी सबसे अधिक है?
(अ) शनि (ब) यूरेनस (स) नेप्ट्यून (द) प्लूटो
19. साबुन के बुलबुले पर श्वेत प्रकाश डालने से रंग दिखाई देता है। इसका क्या कारण है?
(अ) विवर्तन (ब) धु्रवण (स) व्यतिकरण (द) परावर्तन
20. बयालिसवें संवैधानिक संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा राष्टï्रपति शासन की 6 माह की अवधि को बढ़ाकर कितना कर दिया गया था?
(अ) 9 माह (ब) 12 माह (स) 15 माह (द) 18 माह
21. राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल किसके द्वारा निश्चित किया गया है?
(अ) राष्टï्रपति द्वारा (ब) संविधान द्वारा (स) संसद द्वारा (द) कैबिनेट द्वारा
22. राज्यसभा में राज्यों को प्रतिनिधित्व निम्नांकित में से किस आधार पर दिया जाता है?
(अ) प्रत्येक राज्य के लिए बराबर (ब) उनकी जनसंख्या के अनुपात में स्थान (स) उनके क्षेत्रफल के अनुपात में स्थान (द) उनके राजस्व  के अनुपात में स्थान
23. पानी के समानांतर पर्वत श्रृंखलाओं के डूबने से जो समुद्र तट बनता है, उसे क्या कहते हैं?
(अ)डॉल्मेशियन (ब)फियोर्ड तट (स)रिया (द)अध:कर्तित तट
24. जार्डन नदी किस सागर में  गिरती है?
(अ) कैस्पियन सागर में (ब) मृत सागर में (स) लाल सागर में (द) भूमध्य सागर में
25. निम्न में से किस देश में राष्टï्र की लगभग आधी भूमि पर खेती होती है?
(अ) चीन (ब) भारत (स) जापान (द) अमेरिका
26. भारत में हरित क्रांति निम्नलिखित में से किसकी अधिक उपज से संबंधित रही?
(अ) गेहूं और सरसों (ब) धान और जांै (स) धान और गेहूं (द) मक्का और ज्वार
27. निम्नलिखित राज्यों में से किसमें तालाब द्वारा सिंचाई उसके संपूर्ण सिंचित क्षेत्र का उच्चतम प्रतिशत है?
(अ) कर्नाटक (ब) तमिलनाडु (स) आंध्र प्रदेश (द) उड़ीसा
28.  निम्न में से कौन सी स्थायी पवनों का उदाहरण है?
(अ) मानसून (ब) व्यापारिक (स) घाटी एवं पर्वत समीर (द) सागरीय एवं स्थल समीर 

सही जवाब-1.(ब)नगालैंड, 2.(स) ऊषा सांगवान, 3.(अ) 5 वर्ष, 4.(अ) चंद्रमा, 5.(ब) दीर्घ वृत्ताकार, 6.(अ) पृथ्वी का धुरी पर झुकाव, 7.(अ) 4 मिनट, 8.(द) पृथ्वी के घूर्णन से, 9.(अ) भूमध्य रेखा, 10.(अ) बोरा, 11.(ब) वामावर्त, 12.(स) काण्डला, 13.(अ) कोलकाता- विशाखापट्टनम, 14.(अ) मध्यप्रदेश, 15.(द)लगभग दो तिहाई, 16.(अ) खैर, एकेशिया कैटैचू, 17.(द) वृक्षों की बड़े पैमाने पर कटाई, 18.(द)प्लूटो, 19.(स) व्यतिकरण,  20.(ब)12 माह, 21.(ब) संविधान द्वारा, 22.(ब) उनकी जनसंख्या के अनुपात में स्थान, 23.(अ) डॉल्मेशियन, 24.(ब) मृत सागर में, 25.(ब) भारत, 26.(स) धान और गेहूं, 27.(ब) तमिलनाडु, 28.(ब) व्यापारिक।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news