सामान्य ज्ञान

दुनिया का सबसे ऊंचा टीवी टॉवर
28-Jan-2021 12:11 PM
दुनिया का सबसे ऊंचा टीवी टॉवर

वर्ष 2012 से दुनिया सबसे ऊंचा टीवी टॉवर जापान का स्काई ट्री है। 634 मीटर का यह टॉवर बुर्ज खलीफा के बाद दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत है। जापान स्थित टोक्यो स्काईट्री  नाम का दुनिया का सबसे ऊंचा टीवी और रेडियो प्रसारण टावर 2012 में ही जनता के लिए खोल दिया गया था।  2 हजार 80 फीट ऊंचाई वाले टावर का निर्माण कार्य फरवरी 2012 में पूरा हुआ। यह टावर प्रसारण, अवलोकन प्लेटफार्मो और मनोरंजन केन्द्रों जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।

शुरुआत में टावर में आने वाले लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए 400 कर्मचारियों को दो महीने का प्रशिक्षण दिया गया।   टावर का निर्माण कार्य वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। इसने 1 हजार 93 फीट की ऊंचाई वाले  टोक्यो टावर का स्थान लिया है। काफी सारी ऊंची-ऊंची इमारतों से घिर जाने की वजह से अब  टोक्यो टावर  डिजिटल टीवी और एफ रेडियो का प्रसारण करने में सक्षम नहीं रहा है।  टोक्यो स्काइट्री  का निर्माण पांच लाख 80 हजार मजदूरों की मदद से किया गया और इस पर 80 करोड़ डॉलर से अधिक की लागत आई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news