सामान्य ज्ञान

सिएर्रा मोरेना
17-Feb-2021 12:27 PM
सिएर्रा मोरेना

सिएर्रा मोरेना  स्पेन की एक प्रमुख पहाड़ी शृंखला है। यह दक्षिणी स्पेन में पूर्व-पश्चिम दिशा में चलती है और आइबेरियाई प्रायद्वीप के मेसेटा सेंत्राल नामक पठार की दक्षिणी सीमा है। सिएर्रा मोरेना की शृंखला अपने उत्तर की ओर स्थित गुआदिआना घाटी और दक्षिण की ओर स्थित गुआदालकिविर घाटी के दोनों जलसम्भरों को पानी प्रदान करती है।
 सिएर्रा मोरेना शृंखला प्लेट विवर्तनिकी का नतीजा है। आज से करोड़ों साल पहले अफ्रीकी प्लेट जा के यूरेशियाई प्लेट से टकराई और इन दोनों के आपस में दबने से धीरे-धीरे यहां पहाड़ उठ खड़े हुए। स्पेन की मशहूर लाल-रंगी रिओ तिन्तो (नदी) इसी पर्वत शृंखला से शुरू होती है। इस शृंखला के मुख्य पहाड़ बान्युएलास, कोर्राल दे बोर्रोस और एस्त्रेला हैं।
 पुराने ज़माने में, पठार से दक्षिण में स्थित अंदलूसिया क्षेत्र में पहुंचने के लिए सिएर्रा मोरेना में मौजूद कुछ दर्रों का रास्ता लिया जाता था। इन दर्रों में सब से मशहूर देस्पेन्यापेरोस है, जो देस्पेन्यापेरोस नदी के प्रवाह से पहाड़ों में कट गया है। इसमें कुछ 500 मीटर लम्बी सीधी दीवार जैसी पहाड़ी चट्टानें देखी जा सकती हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news