सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 17 फरवरी
17-Feb-2021 12:28 PM
हर दिन हॉट सीट   17 फरवरी

1. किसी भी उम्र के बच्चों को इच्छा मृत्यु का हक देने पहला देश कौन-सा है? 
(अ) म्यांमार (ब) जर्मनी (स) केन्या (द) बेल्जियम
2. नवगठित तेलंगाना राज्य को कितनी लोकसभा सीटें आवंटित की गई है? 
(अ) 10 (ब) 15 (स) 17 (द) 20
3. फरवरी 2014 को प्रसारण सामग्री शिकायत परिषद (बीसीसीसी) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
(अ) ए.पी. शाह (ब) मुकुल संगमा (स) वरुण राय (द) मुकुल मुदगल
4. 13 फरवरी 2014 को किस देश में माउंट केलूड नामक ज्वालामुखी फट गया है? 
(अ) इंडोनेशिया (ब) जापान (स) मलेशिया (द) चीन
5. आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ह्रश्वष्टष्ठ) के अनुसार नागरिकों का उच्चतम स्वास्थ्य देखभाल करने के मामले में किस देश का पहला स्थान है?
(अ) जर्मनी (ब) स्वीडन (स) डेनमार्क (द) लक्समबर्ग
6. आंख की पलक कैमरे के किस भाग की तरह सफलतापूर्वक कार्य करती है?
(अ) फिल्म की तरह (ब)लैंस की तरह (स) शटर की तरह (द) इनमें से कोई नहीं
7. निम्नलिखित में से कौन-सा एक यौगिक है?
(अ) हवा (ब) ऑक्सीजन (स) अमोनिया (द) पारा
8. रेडियेटर का क्या कार्य है?
(अ) इंजन को गर्म करना (ब) इंजन को ठंडा करना (स) विकिरण रोकना (द) इंजन की निपुणता बढ़ाना
9. नेत्र में रंग कणिकायें किस स्तर में पायी जाती हैं?
(अ) स्केलेरोटिक में (ब) रेटिना में (स) कोरॉइड में (द) कोर्निया में
10. निम्नलिखित में से कौन सी घटना पहले हुई थी?
(अ) एल्बर्ट आइन्स्टीन ने सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत प्रस्तुत किया (ब) मेक्स प्लैंक ने क्वाटंम सिद्धांत प्रस्तुत किया (स) गुग्ली एल्मों मार्कोनी ने प्रथम बेतार संकेत भेजे (द) राइट बंधुओं ने सफलतापूर्वक विमान उड़ाया
11. जब किसी वस्तु को पृथ्वी से चंद्रमा पर ले जाया जाता है, तो ?
(अ) उसका भार बढ़ जाता है (ब) उसका भार घट जाता है (स) उसके भार में कोई परिवर्तन नहीं होता है (द) वह पूर्ण रूप से भार रहित हो जाता है
12. गर्मियों में ताप 46 अंश सेंटीग्रेट हो जाने पर भी ऊंट गर्मी से राहत महसूस करता है?
(अ) रेगिस्तान पौधों की छाया में बैठकर (ब) अपने शरीर के ताप को 42 अंश सेंटीग्रेट तक बढ़ाकर (स) अपने शरीर में पानी का संचय करके (द) इनमें से कोई नहीं
13. शनि के इर्द-गिर्द घेरों में?
(अ) केवल गैसें हैं (ब)चट्टानों के पुंज हैं जिन पर जमी हुई गैस का आवरण चढ़ा हुआ है (स) केवल अवशिष्ट का ढेर है (द)इनमें से कोई नहीं
14. रेत पौधों की वृद्धि के लिये उपयुक्त क्यों नहीं है?
(अ)इसमें उपस्थित बड़े रिक्त स्थानों के कारण पानी नहीं रूकता (ब)इसमें कार्बनिक पदार्थ नहीं होता (स)इसमें खनिज तत्वों की कमी होती है (द)इसमें हानिकारक तत्व होते हैं 
15. भारतीय लोक प्रशासन की संस्थान की स्थापना निम्नलिखित में से किस वर्ष में हुई थी?
(अ) 1950 (ब) 1954 (स) 1958 (द)1965 
16. योजना आयोग का गठन निम्नलिखित में से किसकी अनुशंसा से हुआ था? 
(अ) राष्ट्रीय योजना समिति (ब)योजना सलाहकार बोर्ड(स) गोरवाला रिपोर्ट (द) संविधान सभा
17. किस पुस्तक में कृष्णदेव राय के अपनाए गए राजनीतिक प्रशासनिक सिद्धांतों का वर्णन मिलता है?
(अ) आमुक्तमाल्यद (ब) मनुचरितम (स) पारिजात अपहरणम (द) मदुरा विजय
18. वीर पंचाल का अर्थ क्या है?
(अ) अभिजात्य वर्ग (ब) दस्तकार वर्ग (स) कृषक वर्ग (द) इनमें से कोई नहीं
19. मानव शरीर में त्वचा तल के नीचे विद्यमान वसा निम्नलिखित में से किसके विरूद्ध अवरोधक का काम करती है? 
(अ) शरीर के लवणों का क्षय (ब) शरीर की ऊष्मा का क्षय (स) वातावरण से हानिककर सूक्ष्म जीवों का प्रवेश (द) आवश्यक शरीर द्रव्यों का क्षय
20. विटामिन शब्द किसने प्रतिपादित किया?
(अ) मेण्डल (ब) पाश्चर (स)फन्क (द) लेनेक
21. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त प्रत्येक व्यक्ति अपना पद ग्रहण करने से पहले निम्रलिखित में से किसके समक्ष पद की शपथ लेता या प्रतिज्ञान करता है?
(अ) राष्ट्रपति के समक्ष (ब) राष्ट्रपति द्वारा इसके लिए नियुक्त किसी व्यक्ति के समक्ष (स) उपर्युक्त दोनों के समक्ष (द) उपर्युक्त दोनों में से किसी एक के समक्ष
22. समान आयतन के लिए सबसे कम क्षेत्रफल निम्न में से किस आकृति का होता है?
(अ) आयत का (ब) वर्ग का (स) गोले का (द) त्रिभुज का
23. गरीबी की रेखा निर्धारित करने का आधार निम्नलिखित में से क्या है?
(अ)प्रति व्यक्ति आय (ब) प्रति व्यक्ति द्वारा किया गया व्यय (स)परिवार की आय (द) इनमें से कोई नहीं
24. नेत्र में रंग कणिकायें किस स्तर में पायी जाती हैं?
(अ) स्केलेरोटिक में (ब)रेटिना में (स) कोरॉइड में (द)कोर्निया में
25. मनुष्य ने किस वर्ष पहली बार चांद पर कदम रखा था?
(अ)1961 में (ब) 1965 में (स)1969 में (द)1971 में
26. दूध में उपस्थित डाइसैकेराइड है?
(अ)सुक्रोस (ब) लैक्टॉस (स)माल्टोस (द) सैलोबाइओस

सही जवाब- 1.(द) बेल्जियम, 2.(स) 17, 3.(द) मुकुल मुदगल, 4.(अ) इंडोनेशिया, 5.(द)लक्समबर्ग, 6.(स) शटर की तरह, 7.(स)अमोनिया, 8.(ब)इंजन को ठंडा करना, 9.(स) कोरॉइड में, 10. (ब) मेक्स प्लैंक ने क्वाटंम सिद्धांत प्रस्तुत किया, 11.(ब) उसका भार घट जाता है, 12.(ब) अपने शरीर के ताप को 42 अंश सेंटीग्रेट तक बढ़ाकर, 13.(ब)चट्टानों के पुंज हैं जिन पर जमी हुई गैस का आवरण चढ़ा हुआ है, 14.(अ) इसमें उपस्थित बड़े रिक्त स्थानों के कारण पानी नहीं रूकता, 15.(ब) 1954, 16.(ब) योजना सलाहकार बोर्ड, 17.(अ)आमुक्तमाल्यद,18.(ब)दस्तकार वर्ग, 19.(ब)शरीर की ऊष्मा का क्षय, 20.(स)फन्क, 21.(स) उपर्युक्त दोनों के समक्ष, 22.(स) गोले का, 23.(अ)प्रति व्यक्ति आय, 24.(स) कोरॉइड में, 25.(स)1969 में, 26.(ब) लैक्टॉस।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news