सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 22 फरवरी
22-Feb-2021 12:36 PM
हर दिन हॉट सीट  22  फरवरी

1. Whatsapp को किस कंपनी ने 19 अरब डॉलर में खरीद लिया है?
(अ) फेसबुक (ब) ट्विटर (स) गूगल (द) माइक्रोसॉफ्ट
2. आंध्र प्रदेश राज्य के किस शहर को 2012-13 में सर्वश्रेष्ठ हेरिटेज सिटी के लिए चुना गया है?
(अ) हैदराबाद (ब)तिरुपति (स) कुरनूल (द)विशाखापट्टनम
3. किसी पारितंत्र में निम्नलिखित में से कौन प्राथमिक उत्पादक होते हैं?
(अ) अपघटक (ब) प्राणी (स) हरे पौधे अथवा वनस्पतियां (द) उपर्युक्त सभी
4. एचआईवी एक जैव वाइरस कहलाता है, क्योंकि?
(अ) इसमें स्वचालित उत्पादन क्षमता होती है (ब) कोशिकाद्रों में प्रवेश कर उन्हें नष्ट कर देता है (स) इन्हें उबालने पर भी नष्ट नहीं किया जा सकता (द) इनमें से कोई नहीं
5. यदि सडक़ पर खड़े हुए व्यक्ति को अपने सामने लगी हुई शीशे की खिडक़ी में अपना प्रतिबिम्ब बड़ा दिखाई देता है, तो वह शीशा?
(अ) समतल है (ब) बाहर की ओर उत्तल है (स) अंदर की ओर उत्तल है (द) बाहर की ओर बेलनाकार है
6. इनमें से कौन सा कथन सही है- एक व्यक्ति?
(अ) एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव नहीं लड़ सकता है (ब) दो से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव नहीं लड़ सकता है (स) तीन से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव नहीं लड़ सकता है (द) चार से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव नहीं लड़ सकता है
7. किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में अंतरराज्यीय परिषद का प्रथम बार गठन किया गया?
(अ) राजीव गांधी (ब) वी.पी. सिंह (स) चंद्रशेखर (द) पी.वी. नरसिंह राव 
8. कुषाण वंश का सबसे प्रतापी शासक कनिष्क इस वंश का कौन से नंबर का शासक था?
(अ) दूसरा (ब) तीसरा (स) चौथा (द) पांचवा 
9. भारत में कुषाणकालीन मूर्तियों का सबसे बड़ा संग्रहालय निम्न में से कहां पर है?
(अ) कोलकाता में (ब) मुंबई में (स) दिल्ली में (द) मथुरा में
10. सर्वाधिक बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार किसको मिला है?
(अ) स्मिता पाटिल को (ब) शबाना आजमी को (स) मीना कुमारी को (द) नरगिस को
11. कलिंग पुरस्कार किसके द्वारा दिया जाता है?
(अ) यूनीसेफ द्वारा (ब) यूनेस्को द्वारा (स) विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा (द) अंतर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष द्वारा 
12. भारत में स्थायी बंदोबस्त व्यवस्था किस वर्ष में लागू की गई थी?
(अ)1790 (ब)1793 (स)1799 (द)1858
13. निम्रलिखित में से डलहौजी की सबसे गंभीर राजनीतिक भूल कौन सी थी?
(अ) गोद लेने की प्रथा का निषेध (ब)रेल सेवा का प्रारम्भ (स)बर्मा पर अधिकार का प्रयास (द)अवध का अधिग्रहण
14.निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन ब्रिटिश आर्थिक नीतियों का प्रभाव नहीं था?
(अ) कुटीर उद्योगों का पतन (ब)कृषि की दुर्दशा (स)भारतीय का विद्रोह (द) रेल का विस्तार
15. नेशनल मंडेला का संबंध किस देश से है?
(अ) दक्षिण अफ्रीका (ब) नाइजीरिया, (स) आस्ट्रेलिया (द) पाकिस्तान
16. जर्मनी के एकीकरण में बिस्मार्क ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, वहीं भारत के एकीकरण में निम्रलिखित में से किस राजनेता की भूमिका सबसे ज्यादा प्रभावशाली रही?
(अ) महात्मा गांधी (ब) सरदार वल्लभ भाई पटेल (स) मौलाना अबुल कलाम आजाद (द)  पंडित जवाहर लाल नेहरू
17. भारत में आठवां  विधि विश्वविद्यालय - चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी कहां स्थापित किया गया है?
(अ) पटना (ब) अहमदाबाद (स) चेन्नर्ई (द ) भोपाल
18. देवदार वृक्ष निम्न में से किस क्षेत्र में पाया जाता है?
(अ) छोटा नागपुर क्षेत्र (ब) हिमालयन क्षेत्र (स) प्रायद्वीपीय पठार (द) इनमें से कोई नहीं
19. कैक्रेज और साहीवाल किस पशु की नस्ल है?
(अ) भेड़ की (ब) गाय की (स) बकरी की (द) भैंस की
20. निम्नलिखित में से किस अम्ल के द्वारा स्याही के दाग हटाए जा सकते हैं?
(अ) टार्टरिक अम्ल (ब) ऑक्जेलिक अम्ल (स) साइट्रिक अम्ल (द) फॉर्मिक अम्ल
21. भारत में उगाई जाने वाली उस एक फसल का नाम क्या है, जिसके लिए काली मिट्टी सर्वाधिक उपयोगी मानी जाती है?
(अ) कपास (ब) गेहूं (स) चावल (द) जौ
22. गन्ने की फसल तैयार होने में कितना समय लगता है?
(अ) लगभग एक वर्ष (ब) लगभग छह माह (स) लगभग दो वर्ष (द) लगभग चार वर्ष
23. प्राकृतिक रेशम, कीड़ों से प्राप्त किया जाता है, तो शहतूत की पत्तियों पर पलता है। इसका उत्पादन सर्वाधिक किस राज्य में होता है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) कर्नाटक (स) मणिपुर (द) नागालैंड
24. भारत के किस राज्य को गरम मसालों तथा नारियल का प्रदेश कहा जाता है?
(अ) केरल (ब) कर्नाटक (स) तमिलनाडु (द) गुजरात
25. हमारे देश के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में अच्छी ऊन वाली भेड़ें पायी जाती हैं?
(अ) उत्तर-पश्चिमी (ब) पूर्वी (स) पश्चिमी (द) पश्चिमी-दक्षिणी
26. भारत में सिंचाई कार्य के लिए निम्नलिखित किन साधनों का प्रयोग किया जाता है?
(अ) नहरें (ब) तालाब (स) कुएं (द) उपरोक्त सभी

सही जवाब-1.(अ) फेसबुक, 2.(ब)तिरुपति, 3. (स) हरे पौधे अथवा वनस्पतियां, 4.(स) इन्हें उबालने पर भी नष्ट नहीं किया जा सकता, 5.(स) अंदर की ओर उत्तल है, 6.(ब) दो से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव नहीं लड़ सकता है, 7.(ब) वी.पी. सिंह, 8. (ब) तीसरा, 9. (द) मथुरा में, 10.(ब) शबाना आजमी को, 11. (ब) यूनेस्को द्वारा,  12. (ब) 1793, 13. (अ)गोद लेने की प्रथा का निषेध, 14.(स)भारतीय सैनिकों का विद्रोह, 15.(अ)दक्षिण अफ्रीका, 16.(ब)सरदार वल्लभ भाई पटेल, 17.(अ) पटना, 18.(ब) हिमालयन क्षेत्र, 19.(ब) गाय की, 20.(ब) ऑक्जेलिक अम्ल, 21.(अ) कपास, 22.(ब) लगभग छह माह, 23.(ब) कर्नाटक, 24.(अ) केरल, 25.(अ) उत्तर-पश्चिमी, 26.(द) उपरोक्त सभी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news