सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट 26 फरवरी
26-Feb-2021 1:21 PM
हर दिन हॉट सीट  26  फरवरी

1. कौन-सी नदी पश्चिम की ओर से बहते हुए अरब सागर में गिरती है?
(अ) गोदावरी (ब) कृष्णा (स) कावेरी (द) नर्मदा
2. निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रत्यावर्ती मानसून का अधिक प्रभाव होता है? 
(अ) ओडि़शा(ब) राजस्थान (स) पंजाब (द) तमिलनाडु
3. सितार तथा वीणा के बजाये गये समान स्वर भिन्न होते हैं?
(अ) पिच में (ब) गुणता में (स) पिच तथा गुणता दोनों में (द) इनमें से कोई नहीं
4. एक संगीत का पैमाने या सरगम (सप्त) में कितने स्वर होते हैं?
(अ) सोलह, एक अष्टबंदी के साथ (ब) छह, एक अष्टबंदी के साथ (स) आठ, एक अष्टबंदी के साथ (द) इनमें से कोई नहीं
5. अक्टूबर, 1959 में पंचायती राज भारत में सर्वप्रथम किस राज्य में आरंभ किया गया?
(अ) राजस्थान में (ब) तमिलनाडु में (स)  केरल में (द) कर्नाटक में
6. जिस समिति की संस्तुति पर देश में पंचायती राज को लागू किया गया था, उसके अध्यक्ष थे?
(अ) अशोक मेहता (ब) बलवंतराय मेहता (स) चिमन भाई पटेल (द) जीवराज मेहता
7. भारत से उत्तर की ओर के देशों में बौद्ध धर्म के जिस संप्रदाय का प्रचलन हुआ, उसका क्या नाम है?
(अ) हीनयान (ब) महायान (स) शून्यवाद (द) इनमें से कोई नहीं
8. बौद्ध धर्म को भारत में अंतिम राजकीय संरक्षण किस वंश के शासकों ने दिया?
(अ) बंगाल के पाल (ब) गुजरात के चालुक्य (स) अजमेर के चौहान (द) इनमें से कोई नहीं
9.  जिसके गं्रथ में चंद्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट रूप से वर्णन हुआ है, वह है?
(अ) भास (ब) शूद्रक (स) विशाखदत्त (द) अश्वघोष 
10. भारत में रोजगार की मात्रा में वृद्धि करने के लिए निम्नलिखित में से किस उद्योग में सुधार की आवश्यकता है?
(अ) लोहा एवं इस्पात (ब) चीनी उद्योग (स) सूती कपड़ा उद्योग (द) हथकरघा एवं हस्तशिल्प
11. ताना भगत सिंह आंदोलन की शुरुआत कब और कहां से हुई?
(अ) 1914, बिहार (ब) 1914, पश्चिम बंगाल (स) 1914, असम (द) 1919 मध्यप्रदेश
12. कृषि संबंधी समस्याओं के खिलाफ वह कौन सा आंदोलन है, जिसके अध्यक्ष भगत जवाहर मल थे?
(अ) नील की क्रांति (ब) कूका आंदोलन (स) ताना भगत सिंह आंदोलन (द) खिलाफत आंदोलन
13. भारत में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना कैसे की गई थी?
(अ) संसद के अधिनियम द्वारा (ब) संविधान द्वारा (स) भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अंतर्गत (द) राष्ट्रपति के आदेश द्वारा
14. क्रिप्स मिशन की असफलता का प्रमुख कारण क्या था?
(अ) मिशन के प्रस्ताव आश्वासन मात्र थे (ब) मिशन से कोई भारतीय सदस्य नहीं था (स) मिशन के प्रस्तावों में देश में फूट डालने के बीज निहित थे (द) मुस्लिम लीग और कांग्रेस दोनों ने ही उसके प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया
15. पृथ्वी की उत्पत्ति से संबंधित सिद्धांत क्या है?
(अ) प्रवाह सिद्धांत (ब) चतुष्फलक सिद्धांत (स) ग्रहाणु सिद्धांत (द) तरंग संवाहन सिद्धांत 
16. जैन समुदाय में प्रथम विभाजन के श्वेताम्बर संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?
(अ) स्थूलभद्र (ब)भद्रबाहु (स) कालकाचार्य (द) देवर्षि क्षमाश्रमण
17. मामल्लपुरम् के प्रसिद्ध गणेशमंदिर का निर्र्माण किस पल्लव शासन ने करवाया था? 
(अ) नरसिंहवर्मन प्रथम (ब) महेंद्रवर्मन प्रथम (स) सिंहविष्णु (द) परमेश्वरवर्मन प्रथम
18. भारत के केंद्र में अंतरिम सरकार का गठन कब हुआ था?
(अ) क्रिप्स मिशन के आगमन के बाद (ब) क्रिप्स मिशन के आगमन के पूर्व (स) माउंट बेटन द्वारा अपनी योजना प्रस्तुत करने के बाद (द) कैबिनेट मिशन के आने के बाद
19. असहयोग आंदोलन स्थगित करने का तात्कालिक कारण क्या था?
(अ) मुस्लिमों द्वारा समर्थन वापस लेना (ब) सरकार द्वारा उसकी मांगें मान ली जाना (स) चौरी-चौरा कांड (द) उपर्युक्त सभी  
20. यदि धु्रवों के पास बर्फ पिघल जाए तो दिन की लंबाई पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
(अ) अपरिवर्तित रहेगी (ब) बढ़ जाएगी (स) घट जाएगी (द) इनमें से कोई नहीं
21. निम्नलिखित में से किस एक नगर में भूमध्य सागरीय जलवायु नहीं पाई जाती है?
(अ) लास एंजिल्स (ब) रोम (स) केपटाउन (द) न्यूयार्क
22. भारतीय उपमहाद्वीप मूलत: एक विशाल भूखंड का भाग था, जिसे कहते हैं?
(अ) जूरासिक भूखंड (ब) आर्यावर्त (स) इंडियाना (द) गोंडवाना महाद्वीप
23. भारतीय मानक समय निम्नलिखित में से किसके समीप से लिया जाता है?
(अ) इलाहाबाद, नैनी (ब) लखनऊ (स) मेरठ (द) दिल्ली
24. भारत के निम्न  में से किस राज्य का समुद्री तट सबसे अधिक लंबा है?            
(अ) आंध्रप्रदेश (ब) महाराष्ट्र (स) गुजरात (द) तमिलनाडु 
25. यूरोप की कौन सी नदी कोयला नदी के नाम से जानी जाती है?
(अ) टेम्स (ब) राइन (स) रोन (द) एल्ब 
26. मद्रास में जाड़ों में वर्षा किस स्थिति के कारण होती है?
(अ) दक्षिणी-पश्चिमी मानसून से (ब) उत्तरी पूर्वी मानसून से (स) स्थलीय व सामुद्रिक हवाओं से (द) इनमें से कोई नहीं

सही जवाब- 1.(द) नर्मदा, 2.(अ) उड़ीसा, 3.(ब) गुणता में, 4.(स) आठ, एक अष्टबंदी के साथ, 5.(अ) राजस्थान में, 6.(ब) बलवंतराय मेहता, 7.(ब) महायान, 8.(अ) बंगाल के पाल, 9.(अ) भास, 10.(स)सूती कपड़ा उद्योग,  11.(अ)1914, बिहार, 12.(ब)कूका आंदोलन,  13.(स) भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अंतर्गत, 14.(द) मुस्लिम लीग और कांग्रेस दोनों ने ही उसके प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया, 15.(स)ग्रहाणु सिद्धांत, 16.(अ) स्थूलभद्र, 17.(द) परमेश्वरवर्मन प्रथम, 18.(द) कैबिनेट मिशन के आने के बाद, 19.(स) चौरी-चौरा कांड, 20.(ब) बढ़ जाएगी, 21.(द) न्यूयार्क, 22.(द) गोंडवाना महाद्वीप, 23.(अ) इलाहाबाद, नैनी, 24.(स) गुजरात, 25.(ब) राइन, 26.(ब) उत्तरी पूर्वी मानसून से।
 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news