सामान्य ज्ञान

वेल्लयानी झील
05-Mar-2021 1:52 PM
वेल्लयानी झील

वेल्लयानी झील केरल की वर्षा पोषित ताजे जल वाली तीन झीलों में से एक है, जिसे वेल्लयानी कायल के नाम से भी पुकारा जाता है। यह रमणीय झील चारों तरफ हरियाली से घिरी है और तिरूवनंतपुरम शहर से लगभग नौ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

वेल्लयानी झील विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधों और पशुओं का आवास है और जैव विविधता इस झील के आस-पास के लोगों की आजीविका में मदद करती है। प्रवासी पक्षियों समेत आर्द्र  भूमि की लगभग सौ प्रजाति के पक्षी इस झील पर आते रहते हैं। ताजे जलयुक्त वेल्लयानी झील कल्लियूर, वेंगनूर, विझिंझम ग्राम पंचायतों के लोगों के लिए पेयजल का एक प्रमुख स्रोत है। लेकिन धान की खेती शुरू होने के कारण झील के पानी की गुणवत्ता में ह्रास हुआ है और जल प्रसार क्षेत्र में भी काफी कमी आई है। 1926 में इस झील का क्षेत्रफल 750 हेक्टेयर था जो 2005 में घटकर 397.5 हेक्टेयर हो गया। परिणामस्वरूप इस झील के आस-पास स्थित गांवों को पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। 1950 के दशक के दौरान इस झील के पानी को रोककर चावल की खेती की एक परियोजना शुरू की गई थी, जिसके परिणामस्वरूप झील क्षेत्र के आसपास बड़े पैमाने पर कृषि अभियान शुरू हुए और झील के क्षेत्रफल में कमी आई है। अब इस झील को सुरक्षित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news