सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट -5 अप्रैल
05-Apr-2021 12:43 PM
हर दिन हॉट सीट -5 अप्रैल

1. निगम कर लगाया जाता है?
(अ) कंपनियों के कुल विनियोग पर (ब) कंपनियों के शेयर धारकों की कुल पूंजी पर (स) कंपनियों के लाभ पर (द) कंपनियों की कुल प्राप्तियों पर
2. सीमा शुल्क क्या है?
(अ) प्रत्यक्ष कर (ब) एक प्रकार का उपभोग कर (स) अप्रत्यक्ष कर (द) एक प्रकार का व्यय कर
3. निम्नलिखित में से किस उद्योग को लाइसेंस लेने की अनिवार्यता से मुक्त कर दिया गया है?
(अ)इस्पात (ब) कोयला (स)रेल यातायात (द) उपभोक्ता इलेक्ट्रानिकी
4. थाईलैंड में की जाने वाली स्थानांतरित कृषि को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) तुंग्या (ब) तमराई (स) टावी (द) हुमा
5. बिना सिंचाई की सहायता से की जाने वाली तर खेती के लिए वार्षिक वर्षा की कितनी मात्रा आवश्यक होती है?
(अ) 50 सेमी से कम (ब) 50 से 100 सेमी से कम (स) 100 स 200 सेमी (द) 200 सेमी से अधिक
6. ऊर्जा समता के आधार पर एक टन तेल निम्नलिखित में से किसके बराबर होता है?
(अ) 1 बिलियन कैलोरी के (ब) 10 बिलियन कैलोरी के (स) 1 मिलियन कैलोरी के (द) 10 मिलियन कैलोरी के
7. सीआईएस में कोयला का सबसे बड़ा उत्पादक क्षेत्र कौन सा है?
(अ) पिथौरा (ब) कारागंडा (स) डॉनेज (द) कुजबास
8. वह स्थान जो ग्रीनविच के 74 अंश पश्चिम में स्थित है, वहां पर समय होगा?
(अ) 5 घंटे 42 मिनट पीछे (ब) 5 घंटे, 42 मिनट आगे (स) 4 घंटे 56 मिनट पीछे (द) 4 घंटे 56 मिनट आगे
9. परिचालन भूमि जोत का सर्वाधिक क्षेत्र निम्नलिखित प्रकार के किसान के अंतर्गत है?
(अ) मध्यम किसान (ब) बड़े किसान (स) सीमांत किसान (द) लघु किसान
10. संरचनात्मक बेरोजगारी उत्पन्न होने का क्या कारण है?
(अ) कच्चे मालों का अभाव (ब) अपर्याप्त उत्पादन क्षमता (स) अवस्फीतिक दशाएं (द) भारी उद्योगों के प्रति झुकाव
11. आठ सौ  से 1200 ई. तक भारतीय समाज की प्रमुख विशेषता थी?
(अ) सामंतवाद (ब) उदारवाद (स) समतावाद (द) गणतंत्र
12. सिक्किम को किस संविधान संशोधन के द्वारा भारत संघ में पूर्ण राज्य के रूप में शामिल किया गया?
(अ) 33 वें संविधान संशोधन (ब) 34 वें संविधान संशोधन (स) 35 वें संविधान संशोधन (द) 36 वें संविधान संशोधन
13. भारतीय संविधान किस प्रकार की नागरिकता प्रदान करता है?
(अ) एकल (ब) दोहरी (स) एकल और दोहरी दोनों प्रकार की (द) इनमें से कोई नहीं
14. निम्नलिखित में से किस एक देश को यूरेनियम सिटी स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) रूस (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
15. मध्य पूर्व के खनिज तेलों में अग्रणी उत्पादक है?
(अ) ईरान (ब) इराक (स) कुवैत (द) सऊदी अरब
16. मिट्टी की पारगम्यता किसकी संक्रिया होती है?
(अ) गठन एवं गहराई की (ब) सरंध्रता एवं गठन की (स) सरंध्रता एवं गहराई की (द) सरंध्रता, गठन एवं गहराई की
17. राष्टï्रीय मानव अधिकार आयोग में कितने सदस्यों का प्रावधान है?
(अ) 9 (ब) 10 (स) 7 (द) 8 
18. गैर तेल निर्यातक देशों में खनिज तेल उत्पादन में अग्रणी देश कौन सा है?
(अ)संयुक्त राज्य अमेरिका (ब)रूस (स) दक्षिण कोरिया (द) जर्मनी
19. अजंता चित्रकला का संबंध मूल रूप से किस धर्म से  है?
(अ) जैन धर्म (ब) ब्राह्मïण धर्म (स) शाक्त धर्म (द) बौद्घ धर्म
20. न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला महाद्वीप है?
(अ) यूरोप (ब) अफ्रीका (स) एशिया (द) आस्ट्रेलिया
21. विश्व में सर्वाधिक लिंगानुपात वाले प्रथम तीन देशों का अवरोही क्रम है?
(अ) ब्राजील, इंडोनेशिया, जापान (ब) जापान, यूएसए, रूस (स) रूस, जापान, यूएसए (द) ब्राजील, जापान, रूस
22. निम्नलिखित में से कौन नाइजीरिया के मूल निवासी हैं?
(अ) हौसा (ब) होपी (स) जूनी (द) चुकची 
23. भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जन्मदिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 19 नवंबर(ब) 19 दिसंबर (स) 19 जनवरी (द) 19 फरवरी
24. किस एक पूर्व ग्रह ने ग्रह होने की स्थिति खो दी है?
(अ)नेप्च्यून ने (ब) प्लूटो ने (स) यूरेनस ने (द) ऐसा कोई ग्रह नहीं 
25. निम्न में से किसने आइसोडोपान की संकल्पना को दिया है?
(अ) अल्फ्रेड वेबर ने (ब) डी.एम. स्मिथ ने (स) वॉन थूनेन ने (द) डब्ल्यू. इजार्ड ने
26. जनसंख्या का सबसे कम भार कहां पाया जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) ओशनिया
27. विश्व के किस महाद्वीप में आदिमजातियों की सर्वाधिक जनसंख्या पाई जाती है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
28. जनसंख्या वितरण को सर्वाधिक प्रभावित करने वाला तत्व है?
(अ) खनिज संपदा (ब) मृदा संरचना (स) जलवायु (द) प्राकृतिक वनस्पति
29. मौर्यकाल में ‘भाग’ शब्द का इस्तेमाल निम्र में से किसके लिए किया जाता था?
(अ) गृह कर (ब) भूमि कर  (स) जल कर (द) हिरण्य

सही जवाब- 1.(स) कंपनियों के लाभ पर, 2.(ब) एक प्रकार का उपभोग कर, 3.(द) उपभोक्ता इलेक्ट्रानिकी, 4.(ब)तमराई, 5.(द) 200 सेमी से अधिक, 6.(ब)10 बिलियन कैलोरी के, 7.(स)डॉनेज, 8.(स) 4 घंटे 56 मिनट पीछे, 9.(स) सीमांत किसान, 10.(ब) अपर्याप्त उत्पादन क्षमता, 11.(अ)सामंतवाद, 12.(द) 36वें संविधान संशोधन, 13.(अ) एकल,14.(ब)कनाडा, 15.(द) सऊदी अरब, 16.(द) सरंध्रता, गठन एवं गहराई की, 17.(स)7, 18.(अ)संयुक्त राज्य अमेरिका, 19.(द) बौद्घ धर्म, 20.(द) आस्ट्रेलिया, 21.(स) रूस, जापान, यूएसए, 22.(अ) हौसा, 23.(अ) 19 नवंबर, 24.(ब) प्लूटो ने, 25.(अ)अल्फ्रेड वेबर ने, 26.(द) ओशनिया, 27.(स) अफ्रीका, 28.(स) जलवायु, 29.(ब) भूमि कर।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news