सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट- 13 अप्रैल
13-Apr-2021 2:23 PM
हर दिन हॉट सीट- 13 अप्रैल

1. इकतीस मार्च 2014 को किसने टाटा गु्रप फर्म ट्रेंट लिमिटेड के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है?
(अ) एफ. एच. कवरना (ब) नोएल एन. टाटा (स) एस. एन. टाटा (द) रमेश सुब्रमण्यम
2. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की अदालत ने व्हेल के शिकार पर रोक लगा दी है। निम्न में से किस देश में व्हेल का शिकार किया जाता था? 
(अ) जापान (ब)कोरिया (स) चीन (द) मिस्र
3. भारत का वह संचार उपग्रह जो लगभग साढ़े 10 वर्ष तक अपनी कक्षा में रहने के बाद हाल ही में उसका उपयोग बंद कर दिया है?
(अ)इनसैट-3 ई (ब)इनसैट-3डी (स)इनसैट-3 बी(द) इनसैट 
4. निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (हृस्नक्र्र) के बारे में गलत है?
(अ) यह आईटी अधिनियम-2013 कंपनियों के तहत प्रस्तावित किया गया था (ब) यह आईटी कंपनियों में लेखा और लेखा परीक्षा का विनियमित होगा (स) यह वित्त मंत्रालय के अधीन हो जाएगा (द)यह अर्ध न्यायिक निकाय है
5. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक माना जाता है?
(अ) लाल प्रकाश का (ब) पीला प्रकाश का (स) बैंगनी प्रकाश का (द) श्वेत प्रकाश का 
6. वनस्पति तेलों को संतृप्त वसाओं में परिवर्तित करने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
(अ) आक्सीजन (ब) हाइड्रोजन (स) नाइट्रोजन (द) एसीटिलीन 
7. राष्ट्रपति को किन सजाओं को क्षमा करने का अधिकार है?
(अ)आजीवन कैद (ब) मृत्यु दंड (स) आजीवन कैद और मृत्युदंड (द) किसी भी सजाओं को
8. केंद्रीय मंत्रिमंडल में कौन से मंत्री द्वितीय श्रेणी के होते हैं?
(अ)केंद्रीय मंत्री (ब)राज्यमंत्री(स)उपमंत्री (द) इनमें से कोई नहीं
9. संसद के किसी सदन के सदस्य की अयोग्यता का अंतिम निर्णय कौन करता है?
(अ)लोकसभा का अध्यक्ष(ब)राष्ट्रपति (स)उपराष्ट्रपति (द) प्रधानमंत्री 
10. लोकसभा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अध्यक्ष किसकी सहायता लेता है?
(अ) सैनिक पुलिस (ब) सीमा सुरक्षा बल (स) केंद्रीय सुरक्षा बल (द) सार्जेंट् 
11. एक द्रव के वाष्पन के प्रक्रम के  साथ? 
(अ) एंथॉल्पी में वृद्धि होती है (ब) एंट्रॉपी में कमी होती है (स)मुक्त ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं होता है (द) एंट्रॉपी में वृद्धि होती है
12. शुक्र ग्रह का एक विशेष लक्षण क्या है?
(अ) वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है (ब) घूर्णन की गति बहुत तेज होती है (स)उसमें वायुमंडल नहीं है (द)इनमें से कोई नहीं
13. लंदन तथा बम्बई के मध्य सबसे छोटा जलयान मार्ग है?
(अ) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर (ब) पाक जलडमरूमध्य से होकर (स) बास जलडमरूमध्य से होकर (द) मलक्का जलडमरूमध्य से होकर
14. सर्वेक्षण के दौरान समपटल पर विभिन्न लक्ष्यों को आलेखित करने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) त्रिपाद (ब)दर्श रेखक (स) आरेखन छड़ (द) साहुल  
15. प्रौढ़ मनुष्य में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है?
(अ)यकृत में (ब) वृक्कों में (स)तिल्ली में (द)अस्थि मज्जा में 
16. निम्रलिखित कौन-सा संयोग गलत है?
(अ) मोतीलाल नेहरू-नेहरू रिपोर्ट (ब)एम. ए. जिन्ना-खिलाफत मुहिम (स)गांधी-चम्पारण सत्याग्रह (द)सुभाषचन्द्र बोस-फारवर्ड ब्लॉक
17. कौन-सी घटना सबसे पहले हुई थी?
(अ)साइमन कमीशन का भारत आगमन (ब)मुस्लिम लीग की स्थापना (स) मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार (द)चौरी-चौरा कांड
18. राज्यसभा में मनोनीत सदस्यों की संख्या है?
(अ)12 (ब) 14 (स) 16 (द) 18
19. दो सदस्य जो लोक सभा के लिए राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते है किससे संबंधित हैं? 
(अ)अनुसूचित जाति (ब) अनुसूचित जनजाति (स) मुस्लिम समुदाय (द) एंग्लो-इंडियन समुदाय
20. वायरस नामक रोगाणुओं से फैलने वाला रोग कौन सा है?
(अ) चेचक (ब) टिटनेस (स) पायरिया (द) मलेरिया
21. जब अकबर ने चित्तौड़ के किले को घेरा था, तब निम्नलिखित में से किसने चार महीने तक उसे सुरक्षित रखा?
(अ) उदयसिंह (ब) राणा प्रताप (स) भामाशाह (द) जयमल
22. मुगलकालीन भारत में राज्य की आय का प्रमुख स्रोत क्या था?
(अ) लूट (ब) राजगत संपत्ति (स) भू-राजस्व (द) कर
23. डांडी मार्च का आयोजन किया गया?
(अ)सांप्रदायिक निर्णय के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए (ब)नमक कर लगाने के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए (स)सरकार तथा खेड़ा जिले के किसानों के मध्य विवाद सुलझाने के लिए (द)साइमन कमीशन के आगमन के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए
24. किस आंदोलन के दौरान तिलक ने प्रसिद्ध नारा दिया, स्वराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा?
(अ) बंग-भंग (ब) होमरूल (स) असहयोग आंदोलन (द)सविनय अवज्ञा
25. कांग्रेस के किस अधिवेशन के दौरान गांधीजी सब्जेक्ट कमेटी में चुने नहीं जा सके, लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें उक्त कमेटी के लिए मनोनीत किया?
(अ) मद्रास,1914 (ब) कराची, 1913 (स) बम्बई, 1915 (द) लखनऊ, 1916
26. सबसे ज्यादा कठोर प्रोटीन कौन-सी होती है?
(अ) एनामेल (ब) डेन्टीन (स) एल्बूमिन (द) ग्लूटीन

सही जवाब-1.(ब)नोएल एन. टाटा, 2.(अ)जापान, 3.(अ) इनसैट-3 ई, 4.(स)यह वित्त मंत्रालय के अधीन हो जाएगा, 5.(स)बैंगनी प्रकाश का, 6.(ब)हाइड्रोजन, 7.(स) आजीवन कैद और मृत्युदंड, 8.(ब) राज्य मंत्री, 9.(ब) राष्ट्रपति, 10.(द)सार्जेंट्, 11.(द) एंट्रॉपी में वृद्धि होती है, 12.(अ)वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है, 13.(अ)जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर, 14.(ब)दर्श रेखक, 15.(द)अस्थि मज्जा में, 16.(ब)एम. ए. जिन्ना-खिलाफत मुहिम, 17.(ब)मुस्लिम लीग की स्थापना, 18.(अ)12, 19.(द) एंग्लो-इंडियन समुदाय, 20.(स) पायरिया, 21.(द) जयमल, 22.(स) भू-राजस्व, 23.(ब)नमक कर लगाने के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए, 24.(ब) होमरूल, 25.(स)बम्बई, 1915, 26.(अ) एनामेल।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news