सामान्य ज्ञान

हर दिन हॉट सीट-14 अप्रैल
14-Apr-2021 1:40 PM
हर दिन हॉट सीट-14 अप्रैल
1. निम्नलिखित में से किस काल में अछूत की अवधारणा स्पष्ट रूप से उदित हुई?
(अ) ऋग्वैदिक काल (ब) उत्तर वैदिक काल (स) धर्मशास्त्र के काल (द) उत्तर-गुप्त काल
2. प्राचीन भारत में निष्क नाम से किसे जाना जाता था?
(अ) स्वर्ण आभूषण (ब) गायें (स) तांबे के सिक्के (द)चांदी के सिक्के
3. अमरकोट के राजा वीरसाल के महल में किस मुगल बादशाह का जन्म हुआ था?
(अ) बाबर (ब) औरंगजेब (स) अकबर (द) जहांगीर
4. मुगल दरबार में ‘पर्दा शासन’ के लिए जिम्मेदार ‘अतका खेल’ या ‘हरम दल’ की सर्वप्रमुख सदस्या कौन थी?
(अ) माहम अनगा (ब) हमीदा बानो बेगम (स) मेहरुन्निसा (द) जहांआरा बेगम
5. किस जाट नेता ने बादशाह अकबर के मकबरे (सिकंदरा) को हानि पहुंचाई तथा अकबर की कब्र को खोदकर उसकी अस्थियों को जला दिया?
(अ) गोकुला (ब) राजाराम (स) चूड़ामणि (द) बदनसिंह 
6. अकबर ने निम्नलिखित में से किसे ‘कविराय’ या ‘कविराज’ की उपाधि प्रदान की थी?
(अ) बीरबल (ब)अबुल फजल (स)फैजी (द)अब्दुर्रहीम खानखाना
7. सबसे अधिक क्रोमोसोम किसमें पाए जाते हैं?
(अ) बाघ (ब) टेरिडोफाइट्स में (स) हाथी में (द) एंजियोस्पर्म में
8. निम्न में से कौन-सा एक जीवित जीवाश्म है?
(अ) साइकस (ब) सिलैजिनेला (स) पाइनस (द) सीड्रस
9. श्वसन मूल किस पौधे में पाई जाती हैं?
(अ) पान में (ब) चेस्टनट में (स) जूसिया में (द) मक्का में
10. साबूदाना किससे प्राप्त होता है?
(अ) साइकस से (ब) पाइनस से (स) सेड्रस से (द) जूनीपेरस से
11. निम्नलिखित में से कौन एक जड़ नहीं है?
(अ) आलू (ब) गाजर (स) शकरकंद (द) मूली 
12. जड़ें  किस भाग से विकसित होती हैं?
(अ) प्रांकुर से (ब) मूलांकुर से (स) तने से (द) पत्ती से
13. गाजर एक प्रकार से क्या है?
(अ)जड़ (ब) तना (स) पुष्प (द) प्रकंद
14. हल्दी के पौधे का खाने योग्य हिस्सा निम्नलिखित में से कौन-सा होता है?
(अ) जड़ (ब) प्रकंद (स)फल (द) कंद
15. प्याज किसका परिवर्तित रूप है?
(अ) तने का (ब) जड़ का (स) पत्तियों का (द) फल का
16. मनुष्य के किस अंग की त्वचा सबसे मोटी होती है?
(अ) हथेली (ब) पैर का तलवा (स)गर्दन (द) सिर
17. कोशिका में पाया जाने वाला आनुवांशिक पदार्थ निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(अ) डीएनए (ब) आरएनए (स)प्रोटीन (द) कार्बोहाइड्रेट
18. वीनस के फूलों की डलिया के नाम से निम्नलिखित में से किसे जाना जाता है?
(अ) ल्यूकोसोलीनिया (ब) साइकॉन (स) यूस्पंजिया (द)यूप्लेक्टेला
19. किलोवाट घंटा निम्नलिखित में से किसका मात्रक है?
(अ) ऊर्जा (ब) शक्ति (स) विद्युत आवेश (द) विद्युत धारा
20. निम्नलिखित में से कौन-सा तांबे का शत्रु तत्व है?
(अ) गंधक (ब) कार्बन (स) नाइट्रोजन (द) हाइड्रोजन
21. परमाणु के नाभिक में निम्न कण होते हैं?
(अ) प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन (ब) इलेक्ट्रॉन एवं अल्फा-कण (स)प्रोटॉन एवं इलेक्ट्रॉन (द) इलेक्ट्रॉन एवं न्यूट्रॉन
22. शाक-सब्जी उत्पन्न करने वाले पौधों का अध्ययन निम्नलिखित में से क्या कहलाता है?
(अ)आलेरीकल्चर (ब) सेरीकल्चर (स) सिल्वीकल्चर (द) पिसीकल्चर
23. निम्नलिखित में से रासायनिक यौगिक कौन-सा है?
(अ) वायु (ब) ऑक्सीजन (स) अमोनिया (द) पारा
24. घूर्णन करती एक गोल मेज पर अचानक एक लडक़ा आकर बैठ जाता है। मेज के कोणीय वेग पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
(अ) कम हो जाएगा (ब) बढ़ जाएगा (स) उतना ही रहेगा (द) कुछ नहीं कहा जा सकता 
25. निम्न में से आग बुझाने वाली गैस कौन-सी है?
(अ) हाइड्रोजन (ब) ऑक्सीजन (स) नाइट्रोजन (द) कार्बन डाइ ऑक्साइड
26. बायोलॉजी के जन्मदाता के रूप में निम्नलिखित में से किसे जाना जाता है?
(अ) थिओफ्रैस्टस (ब) हक्सले (स) लेमार्क (द) अरस्तु
27. किस पौधे का फल भूमि के नीचे पाया जाता है?
(अ) आलू (ब) गाजर (स) प्याज (द) मूंगफली
28. कोशिका को एक निश्चित रूप निम्नलिखित में से कौन प्रदान करती है?
(अ) कोशिका झिल्ली (ब) केंद्रिका (स) कोशिका भित्ति (द) गॉल्जीकाय
29. पत्तियों को हरा रंग किसके द्वारा प्राप्त होता है?
(अ) क्रोमोप्लास्ट (ब)क्लोरोप्लास्ट (स)ल्यूकोप्लास्ट (द) टोनोप्लास्ट
30. राष्ट्रीय पर्यावरण अभियांत्रिकी संस्थान कहां निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?
(अ) रांची में (ब) कटक में (स) जमशेदपुर में (द) नागपुर में
31. तितली की आंखें रात में क्यों चमकती हैं?
(अ) विशेष लेंस के कारण (ब) जीन प्रभाव के कारण (स) टेपिटम लुसिडम के कारण (द) कोई स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं  
 
सही जवाब-1.(स)धर्मशास्त्र के काल, 2.(अ)स्वर्ण आभूषण, 3.(स)अकबर, 4.(अ)माहम अनगा, 5.(ब)राजाराम, 6.(अ)बीरबल, 7.(ब) टेरिडोफाइट्स में, 8.(अ)साइकस, 9.(स) जूसिया में, 10.(अ) साइकस से, 11.(अ)आलू, 12.(ब) मूलांकुर से, 13.(अ)जड़, 14.(ब) प्रकंद, 15.(अ) तने का, 16.(ब) पैर का तलवा, 17.(अ)डीएनए, 18.(द) यूप्लेक्टेला, 19.(अ)ऊर्जा, 20.(अ)गंधक, 21.(अ) प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन, 22.(अ)आलेरीकल्चर, 23.(स)अमोनिया, 24.(अ)कम हो जाएगा, 25.(द)कार्बन डाइ ऑक्साइड, 26.(द)अरस्तु, 27.(द) मूंगफली, 28.(स)कोशिका भित्ति, 29.(ब)क्लोरोप्लास्ट, 30.(द) नागपुर में, 31.(स) टेपिटम लुसिडम के कारण। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news