सामान्य ज्ञान

पृथ्वी दिवस
22-Apr-2021 11:48 AM
पृथ्वी दिवस

22 अप्रैल, 1970 को आधुनिक पर्यावरण आंदोलन के साथ पृथ्वी दिवस की शुरूआत हुई और इसलिए हम हर वर्ष इस दिन को पृथ्वी दिवस मनाते हैं। विभिन्न देश अलग-अलग तरीके से जैसे शहरों की सफाई कर, डाकटिकट जारीकर, बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर, पृथ्वी के संसाधनों और उसके संपोषणीय इस्तेमाल के बारे में पोस्टरों के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाकर,  इसे मनाते हैं।
पृथ्वी दिवस की स्थापना सन् 1970 में अमेरिकी सीनेटर जेराल्ड नेल्सन के द्वारा एक पर्यावरण शिक्षा के रूप में की गई और इसे कई देशों में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र में पृथ्वी दिवस को हर साल मार्च एक्विनोक्स (वर्ष का वह समय जब दिन और रात बराबर होते हैं) पर मनाया जाता है, यह अक्सर 20 मार्च होता है, यह एक परम्परा है जिसकी स्थापना शांति कार्यकर्ता जॉन मक्कोनेल के द्वारा की गई।
पृथ्वी दिवस के नेटवर्क के माध्यम से, कार्यकर्ता, राष्ट्रीय, स्थानीय और वैश्विक नीतियों में परिवर्तनों को आपस में जोड़ सकते हैं। अंतराष्ट्रीय नेटवर्क 174 देशों में 17 हजार संस्थानों तक पहुंच गया है, जबकि घरेलू कार्यक्रमों में 5 हजार समूह और 25 हजार से अधिक शिक्षक शामिल हैं, जो साल भर कई मिलियन समुदायों के विकास और पर्यावरण सुरक्षा कार्यकर्ताओं की मदद करते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news