सामान्य ज्ञान

शुंग काल
22-Apr-2021 11:49 AM
शुंग काल

शुंग वंश मौर्य वंश के पश्चात का राजवंश हैं। हर्षचरित और पुराणों से पता चलता है कि सेनापति पुष्यमित्र ने अपने अंतिम मौर्य शासक बृहद्रथ की हत्या कर शुंग वंश की स्थापना की। पुष्यमित्र का साम्राज्य दक्षिण में नर्मदा तक फैला हुआ था तथा विदिशा उसके राज्य का एक प्रमुख नगर था।  मालविकाग्निमित्रम’ के अनुसार पुष्यमित्र वे शासन काल में उसका पुत्र अग्निमित्र विदिशा में गोप्तु (उपराजा) के रुप में शासन का संचालन करता था। अग्निमित्र ने विदर्भ के शासक यज्ञसेन के साथ युद्ध करके विदर्भ के एक बड़े हिस्से पर अधिकार कर लिया।
सन् 48 ई. पू. में पुष्यमित्र की मृत्यु हो गई। पौराणिक साक्ष्यों के अनुसार इस वंश में कुल 10 शासक हुए- पुष्यमित्र, अग्निमित्र,वसुज्येष्ठ , वसुमित्र, अंध्रक (ओद्रक),पुलिद्वक, घोष,वज्रमित्र, भागभद्र और, देवभूति। इन सबने मिलकर 112 वर्ष तक राज्य किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news